पटना

बिहार चुनाव के बाद भोजपुरी के ये तिकड़ी पहुंची कपिल शर्मी के कॉमेडी शो में, शूटिंग सेट से सामने आई तस्वीर

भोजपुरी सिनेमा के तीन सुपरस्टार पवन सिंह, मनोज तिवारी और निरहुआ एक साथ कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में दिखेंगे। मनोज तिवारी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शो की एक तस्वीर शेयर की है।

2 min read
Dec 03, 2025

बिहार चुनाव में अपनी धूम मचाने के बाद भोजपुरी के तीन कलाकार कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंचे हैं। कपिल शर्मा के कॉमेडी शो की शूटिंग के वीडियो भी सामने आने लगे हैं। वीडियो में भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह, निरहुआ और मनोज तिवारी की तिकड़ी कपिल के शो में एक साथ दिख रही है। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर इनके फैंस ने मजेदार कमेंट्स किए हैं। कुछ दिन पहले कपिल ने खुद फोटो शेयर कर इस शो के बारे में जानकारी दी थी।

ये भी पढ़ें

Bihar Assembly Session 2025: बाहुबली की पत्नी विभा देवी नहीं पढ़ पाई शपथ पत्र, जानिए पास बैठी छोटकी से क्या कुछ कहा?

मनोज तिवारी ने शेयर किया फोटो

मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव (उर्फ निरहुआ) और पवन सिंह की तिकड़ी ने कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में पहुंची है। मनोज तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया, जिसमें वह निरहुआ और पवन सिंह के साथ पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के बैकग्राउंड में ‘राम के थे, राम के हैं, हम राम के रहेंगे’ गाना बज रहा है। मनोज तिवारी ने फोटो के कैप्शन में लिखा – “स्टार लोगों को प्यार बनाता है। संस्कार ईश्वर की कृपा है।” साथ ही उन्होंने पोस्ट में कपिल शर्मा के हैशटैग का भी उपयोग किया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पवन सिंह, मनोज तिवारी और निरहुआ कपिल शर्मा के साथ फोटो खिंचवाते हुए दिख रहे हैं। पवन सिंह वीडियो में मनोज तिवारी के पैर छूते हुए दिख रहे हैं, जबकि मनोज तिवारी उन्हें गले लगा रहे हैं। पवन सिंह इससे पहले भी कपिल शर्मा के शो में भाग ले चुके हैं। फैंस इस वीडियो पर कमेंट्स करते हुए लिखते हैं कि यह शो कपिल शर्मा का सबसे हिट होगा।

कब आयेगा शो

मनोज तिवारी, पवन सिंह और निरहुआ को फैंस बहुत पसंद करते हैं। ये तीनों ही सितारे एक्टिंग के अलावा राजनीति में भी सक्रिय हैं। इन्हें अगले साल, 2026 में स्ट्रीम किया जाएगा। इस शो का काफी इंतजार है।

ये भी पढ़ें

Bhojpuri actress murder case: भोजपुरी अभिनेत्री अमृता की हत्या या आत्महत्या, मोबाइल खोलेगा राज

Updated on:
03 Dec 2025 10:11 am
Published on:
03 Dec 2025 10:02 am
Also Read
View All

अगली खबर