Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पहली बार वोटर के लिए हेल्प लाइन नंबर 1950 जारी करेगा। चुनाव में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं हो इसके लिए दूसरे राज्यों के चुनाव पर्यवेक्षक बिहार में तैनान किए जायेंगे।
Bihar Assembly Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। राज्य की 243 सीटों पर इस दफा सिर्फ दो चरणों में वोटिंग होगी, जो कि पिछले 25 सालों में पहली बार हो रहा है। इससे पहले, सन 2000 से लेकर अब तक बिहार में कभी भी दो चरणों में चुनाव नहीं हुआ था।
पहला चरण: 6 नवंबर (121 सीटों पर)
दूसरा चरण: 11 नवंबर (122 सीटों पर)
नतीजे: 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।.
बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।
बिहार में पिछले 25 वर्षों (2000 से अब तक) में पहली बार विधानसभा का चुनाव दो चरणों में हो रहा है। इससे पहले बिहार में कभी भी दो चरणों में चुनाव नहीं हुए हैं। इससे पहले के चुनावों में चरणों की संख्या तीन से अधिक रही, जो सुरक्षा, भूगोल और अन्य कारणों से तय होती थी। 2000 के चुनाव में झारखंड के गठन के बाद बिहार की सीटें 324 से घटकर 243 हो गई थीं। उसके बाद चरणों की संख्या बढ़ती गई, लेकिन 2025 में आयोग ने दलों की सहमति से इसे घटाकर दो कर दिया।
| वर्ष | कितने चरणों में हुए चुनाव | कितने दिनों में हुए चुनाव | परिणाम |
| 2000 | 03 | 12 जनवरी से 22 फरवरी | पहले एनडीए फिर आरजेडी की बनी सरकार |
| 2005 | 04 | 13 अक्तूबर से 23 अक्तूबर | एनडीए जीती |
| 2010 | 06 | 21 अक्तूबर से 20 नवंबर | एनडीए जीती |
| 2015 | 05 | 12 अक्तूबर से 05 नवंबर | एनडीए और आरजेडी जीती |
| 2020 | 03 | 28 अक्तूबर से 07 नवंबर | एनडीए जीती |
| 2025 | 02 | 6 नवंबर से 11 नवंबर |
चुनाव आयोग ने इस बार 17 नई पहलें शुरू की हैं, जो वोटिंग को सुरक्षित, सहज और पारदर्शी बनाएंगी।
हर बूथ पर वेबकास्टिंग: पहले केवल 50% बूथों पर होती थी, अब सभी पर लाइव स्ट्रीमिंग।
सीमित वोटर प्रति बूथ: प्रत्येक केंद्र पर 1,200 से अधिक वोटर नहीं होंगे।
मोबाइल डिपॉजिट सेंटर: पोलिंग रूम के बाहर मोबाइल फोन जमा करने की सुविधा।
EVM में रंगीन फोटो: उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें और स्पष्ट सीरियल नंबर।
ECINET पोर्टल: चुनाव की सारी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध, BLO से सीधी बातचीत संभव।
हेल्पलाइन नंबर: वोटरों के लिए 1950 जारी।
बाहरी पर्यवेक्षक: सभी चुनाव पर्यवेक्षक अन्य राज्यों से।
नाम जोड़ने की अंतिम तारीख: नामांकन से 10 दिन पहले तक नाम जोड़े जा सकेंगे।