पटना

Bihar Election 2025 Phase 2: सीमांचल में वोटर्स की लगी लंबी कतार, किसे होगा फायदा?

Bihar Election 2025 Phase 2: बिहार में दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। सीमांचल में बंपर वोटिंग हुई । अब सभी को 14 नवंबर को फैसले का इंतजार है।
2 min read
• •
Nov 11, 2025
Bihar Election 2025
बिहार विधानसभा चुनाव (Photo-Patrika)

Bihar Election 2025 Phase 2 बिहार में विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में बंपर वोटिंग हुई है। दूसरे चरण में पहले चरण का रिकार्ड भी टूट गया। दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 67.14 प्रतिशत वोट पड़े हैं। वहीं, पहले चरण में 65.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। यानी दूसरे चरण में पहले चरण से 2 पर्सेंट ज्यादा वोटिंग हुई है। दूसरे चरण में कुल 122 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को मतदान हुआ। सीमांचल आजादी के बाद पहली बार किशनगंज, अररिया, कटिहार और पूर्णिया में जमकर वोटिंग की है। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

सबसे ज्यादा वोटिंग किशनगंज में हुई

सीमांचल के चार जिलों की बात करें तो किशनगंज में सबसे ज्यादा 76.26 प्रतिशत वोटिंग हुई है। हालांकि, यह आंकड़े अभी और बढ़ सकता है। क्योंकि ये शाम 5 बजे तक के ही आंकड़े हैं। सीमांचल के चार जिलों में मतदाताओं ने पूरे बिहार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। किशनगंज में कुल 04 विधानसभा सीट है।

पूर्णिया में भी टूटा रिकार्ड

वोटिंग के मामले में सीमांचल में दूसरे स्थान पर पूर्णिया जिला रहा। शाम 5 बजे तक यहां पर 73.79 प्रतिशत वोट पड़े हैं. पूर्णिया वोटिंग के लिहाज से दूसरे नंबर पर रहा। पूर्णिया में कुल 07 विधानसभा की सीटें हैं।

अररिया में भी खूब पड़े वोट

अररिया में भी जमकर वोट पड़े। वोटिंग करने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से निकलेऔर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अररिया में शाम 5 बजे तक 67.79 प्रतिशत वोट पड़े हैं। यह आंकड़े और बढ़ सकते हैं। अररिया के कुल छह विधानसभा सीट है.

कटिहार में दिल्ली पंजाब से वोटिंग करने पहुंचे वोटर

कटिहार की चर्चा सुबह से होती रही। यहां दिल्ली और हरियाणा में काम करने वाले लोग वोट करने आए थे। रेलवे स्टेशन ये सभी लोग वोट करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच गए थे। यहां पर इस बार वोटर्स ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। शाम 5 बजे तक 75.23 प्रतिशत वोट पड़े हैं। कटिहार में कुल 07 विधानसभा सीट हैं । सीमांचल के वोटरों को गोलबंद करने के लिए असदुद्दीन ओवैसी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी ने इन इलाकों में काफी जोर लगाया था। इनके चुनाव प्रचार का कितना असर पड़ेगा यह तो 14 नवंबर को पता चलेगा।

Also Read
View All
पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव को SDPO की गाड़ी में ले गई पुलिस

RJD के ब्लॉक प्रदर्शन पर JDU महासचिव का तंज, बोले- मोटे होते जा रहे हैं तेजस्वी, पैदल घूमेंगे तो चर्बी मिटेगी

प्रशांत किशोर का बड़ा दावा- बांकीपुर से शुरू बदलाव का दौर रुकेगा नहीं, शिक्षकों-युवाओं से किए बड़े वादे

रोहिणी आचार्य-साधु यादव मुलाकात पर रामकृपाल यादव बोले- मामा ने बेटी की तरह पाला है, लंबे समय बाद लौटी हैं तो क्यों न मिलें?

विपक्ष के मार्च पर BJP का तंज, मृत्युंजय तिवारी बोले- सत्ता के लिए मछली की तरह तड़प रहे, 25 साल सड़क पर ही रहेंगे