पटना

Bihar Assembly Elections 2025: बेगूसराय से पीएम मोदी साधेंगे 22 विधानसभा सीट, हर एक सीट का समझें सियासी समीकरण

Bihar Assembly Elections 2025 पीएम मोदी आज बेगूसराय में औंटा-सिमरिया पुल उद्घाटन करेंगे। पीएम इस पुल के सहारे मुंगेर प्रमंडल के 22 विधानसभा सीटों को भी साधेंगे।
2 min read
Aug 22, 2025
PM Modi Bihar Visit
पीएम नरेंद्र मोदी (Photo: X/@BJP ‍Bihar)

Bihar Assembly Elections 2025 पीएम मोदी बिहार दौरे के दौरान गया के साथ बेगूसराय भी जायेंगे। विपक्षी नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के बीच पीएम मोदी का गया और बेगूसराय दौरा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन हुआ है। पीएम मोदी के बिहार दौरा को लेकर बीजेपी ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। गया के बाद पीएम का बेगूसराय का दौरा को लेकर राजनीतिक पंडित अपने अपने स्तर से व्याख्या करते हुए कहते हैं कि पीएम मोदी का गया और मुंगेर एनडीए का सबसे कमजोर दुर्ग माना जाता है। पीएम मोदी आज अपने इस दौरे से कमजोर दुर्ग को धार देने का प्रयास करेंगे।

कमजोर दुर्ग को मजबूत करने की चुनौती

बिहार में बीजेपी का सीमांचल के बाद अगर सबसे कमजोर गढ़ है तो वो मगध और मुंगेर प्रमंडल है। इन दोनों प्रमंडल की बात करें तो यहां 48 विधानसभा हैं। अभी तक यहां पर महागठबंधन का दबदबा है। एनडीए इसे हर हाल में अपने पक्ष में करना चाहती है। यहां पर अपनी जड़ को मजबूत करने के लिए बीजेपी ने जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान के साथ गठबंधन कर रखा है। बीजेपी इनके सहयोग से बिहार के इन 48 विधानसभा सीटों पर अपना दबदबा बनाना चाहती है। इसके साथ ही पीएम मोदी आज इन दोनों जगहों पर विकास की सौगात देकर अपने वोटरों को गोलबंद करने का प्रयास करेंगे।

मुंगेर में कांटे की टक्कर

राजधानी पटना से सटे मुंगेर प्रमंडल के 22 विधानसभा सीट पर पिछले चुनाव (2020) में एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर थी। इस टक्कर में हालांकि एनडीए को ही वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव बढ़त मिली थी। 22 सीटों में 13 सीटों पर एनडीए और 9 सीटों पर महागठबंधन ने जीत दर्ज किया था। वर्ष 2015 के चुनाव में महागठबंधन ने यहां से बीजेपी का सुपड़ा साफ कर दिया था।

2015 के चुनाव में महागठबंधन का था दबदबा

महागठबंधन को 19 सीटें मिली थी और एनडीए के खाते में सिर्फ 3 सीट आईं थीं। इस चुनाव में जदयू महागठबंधन का हिस्सा था। दरअसल, यह क्षेत्र सवर्ण और यादव मतदाता बहुल माना जाता है। मुंगेर प्रमंडल में बेगूसराय, मुंगेर, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई का इलाका आता है। पीएम मोदी बेगूसराय में आज सिक्स लेन पुल का उद्घाटन करके मुंगेर प्रमंडल की सीटों का समीकरण साधने का प्रयास करेंगे।

48 विधानसभा पर नजर

पीएम मोदी का गया के बाद बेगूसराय आना इसी समीकरण का हिस्सा है। पीएम गया और बेगूसराय से अपनी कब्जे वाली सीटों पर पकड़ मजबूत बनाते हुए महागठबंधन की सीटों में सेंधमारी करने का प्रयास करेंगे। यही वजह है कि पीएम मोदी गया के बाद बेगूसराय आ रहे हैं। ताकि इन दोनों प्रमंडल के 48 विधानसभा सीटों पर एनडीए का दबदबा बनाया जा सके।

Updated on:
22 Aug 2025 10:18 am
Published on:
22 Aug 2025 10:17 am
Also Read
View All
UCC पर JDU के रुख पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- संजय झा ने जदयू को किया बर्बाद, जो भाजपा चाहेगी वही होगा

Disha Salian Case: CBI जांच पर पूर्व मंत्री नीरज बबलू बोले- दिशा के हत्यारे पकड़े गए तो सुशांत सिंह राजपूत के कातिलों भी खुलेगा राज

UCC पर बिहार में बढ़ सकती है गृह मंत्री अमित शाह की मुश्किलें, डिप्टी सीएम और जेडीयू नेता विजय चौधरी ने कही समीक्षा की बात

बिहार में 30% कम बारिश, फिर क्यों आई इतनी भीषण बाढ़? CM सम्राट चौधरी ने UP, नेपाल और MP के पानी को बताया जिम्मेदार

Bihar Flood: अमित शाह को बिहार सरकार पर भरोसा नहीं क्या? केंद्रीय टीम के दौरे पर तेजस्वी का तंज, सीधे राहत पैकेज की उठाई मांग