
(पटना): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना 68वां जन्मदिन बेशक वाराणसी में मनाया पर पटना में भी केक काटकर भाजपा नेताओं ने उनके जन्मदिन मनाने के आयोजन किए। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने जन्मदिन के केक काटकर रस्म अदा किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। तेजस्वी ने भी प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की है। इस बीच भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं प्रकट कीं। इस दौरान लोगों को मिठाइयां भी बांटी गई।
झारखंड में मना रहे सेवा सप्ताह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पूरे देश में अलग अलग आयोेजन किए जा रहे है। पार्टी कार्यकर्ता और उनके चाहने वाले जोश के साथ उनके जन्मदिन का जश्न मना रहे है। झारखंड सरकार और राज्य बीजेपी की ओर से पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस आयोजन के दौरान 25 सितंबर तक सभी जिलों में स्लम इलाकों में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाना है।
सूरत में काटा जाएगा 680 फुट लंबा और 6800 किलो वजनी केक
सूरत में एक बैकरी मालिक ने पीएम मोदी के जन्मदिवस को मनाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। इस उपलक्ष पर सूरत की ब्रेडलाइनर बेकरी की ओर से 680 फुट लंबा और 6800 किलो वजन बनाया जाएगा। इस केक को काटकर उसे ६८ हजार लोगों के बीच बांटने का रिकॉर्ड बनने जा रहा है। ख़बर लिखने तक इस केक के कटने की जानकारी नहीं मिल पाई है।
यह भी पढे: पीएम के जन्मदिन पर कटेगा 6800 किलो का केक