बिहार बोर्ड 12वीं के जिन छात्रों के अंक कम आए हैं या जो एक-दो विषयों में असफल हुए हैं, उनके लिए बोर्ड ने स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखें जारी कर दी हैं। छात्र इसके लिए 25 मार्च से आवेदन कर सकते हैं, ताकि वे अपने परिणाम में सुधार कर सकें।
BSEB 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद स्क्रूटनी और विशेष परीक्षाओं के लिए आवेदन विंडो खोल दी है। जो छात्र एक या अधिक विषयों में अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 25 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश बोर्ड द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे।
इसके अलावा, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा 2026 और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का आयोजन भी करेगा। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक चलेगी। बिहार बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बोर्ड वर्ष 2019 से विशेष परीक्षाएं आयोजित कर रहा है। इसका उद्देश्य उन छात्रों को अवसर प्रदान करना है, जो किसी कारणवश परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाए थे या मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। साथ ही, जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उन्हें भी इन परीक्षाओं के माध्यम से अपना प्रदर्शन बेहतर करने का मौका मिलेगा।
"BSEB Class 12 Compartment/Improvement Exam 2026" क्लिक करें
1.आवेदन फ़ॉर्म भरें
अपनी जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर, रोल कोड डालें।
इसके बाद उन विषयों को चुनें जिनकी कम्पार्टमेंट परीक्षा आप देना चाहते हैं।
2. परीक्षा शुल्क जमा करें
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से नेट बैंकिंग, UPI, या डेबिट/क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके किया जा सकता है।
3. फ़ॉर्म जमा करें
सभी जानकारी भरने और शुल्क का भुगतान करने के बाद, फ़ॉर्म ऑनलाइन जमा करें।
4. पुष्टि पत्र डाउनलोड करें
भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन का प्रिंटआउट ले लें।
5. प्रवेश पत्र (Admit Card)
कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से पहले BSEB की वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है।
6. परीक्षा और परिणाम
कम्पार्टमेंट परीक्षा निर्धारित तिथियों पर दी जा सकती है।
परीक्षा के 1 या 2 महीने बाद BSEB की वेबसाइट पर परिणाम देखा जा सकता है।