पटना

Bihar Budget 2026: शपथ ली और फिर नीतीश के छुए पैर… जेल से सदन पहुंचे बाहुबली अनंत सिंह का बेबाक अंदाज….

Bihar Budget 2026: बिहार के बहुबली विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ली।
2 min read
Feb 03, 2026
Feature image
अनंत सिंह। फोटो सोशल साइट अनंत सिंह

Bihar Budget 2026: बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा से नवनिर्वाचित विधायक अनंत सिंह मंगलवार को विधायक पद की शपथ ली। कड़ी सुरक्षा में वे बेऊर जेल से सीधे बिहार विधानसभा पहुंचे। पटना सिविल कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद वे कड़ी सुरक्षा में एंबुलेंस से बिहार विधानसभा पहुंचे थे। विधयाक पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने सीएम नीतीश का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वे दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जेल में बंद हैं। विधानसभा में विधायक पद की शपथ लेने के बाद अंतन सिंह ने दुलारचंद हत्याकांड से जुड़े सवाल पर कहा कि विपक्षी लोग मुझे बेवजह फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले की जांच चल रही है कोर्ट से हमें न्याय की पूरी उम्मीद है।

पूराने अंदाज में ही ली शपथ

अनंत सिंह दुलारचंद यादव हत्याकांड में न्यायिक हिरासत में हैं। कोर्ट के निर्देश पर वे आज सदन में शपथ लेने पहुंचे। अनंत सिंह इस बार भी अपने पूराने अंदाज में ही शपथ ली। बिहार विधानसभा के कुल 243 सदस्यों में से अब तक 242 सदस्य ने शपथ ले लिया था। अनंत सिंह आज सदन के अंतिम सदस्य के रूप में शपथ लिया। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी। उनकी हत्या के बाद पुलिस ने अनंत सिंह को हिरासत में लिया था। तब से वे न्यायिक हिरासत में ही हैं। उनकी रिहाई को लेकर सिविल कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल किया गया था, लेकिन कोर्ट ने सुनवाई के बाद इसे खारिज कर दिया था।

क्या है पूरा मामला

दुलारचंद मोकामा क्षेत्र में एक प्रभावशाली नेता थे। उनका राजनीतिक जुड़ाव लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार जैसे दिग्गज नेताओं से रहा था। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में वे प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे। इसी क्रम में अनंत सिंह और उनका आमना-सामना हो गया। पहले दोनों पक्ष के समर्थकों में कहासुनी हुई और फिर ये हिंसा में बदल गई। हालात बिगड़ने पर फायरिंग हुई, जिसमें दुलारचंद यादव जख्मी हो गए।

गाड़ी से कुचलने का आरोप

दुलारचंद के परिजनों ने इस घटना पर कहा कि गोली लगने के बाद अनंत सिंह के समर्थकों ने दुलारचंद यादव को वाहन से कुचलकर उनकी हत्या कर दी थी। पुलिस दुलारचंद यादव की मौत की मुख्य वजह भारी वस्तु के नीचे दबना बताया था। इसके साथ ही गोली लगने की भी पुलिस ने पुष्टि किया था। पुलिस ने दुलारचंद के परिजनों के आवेदन पर अनंत सिंह को मुख्य आरोपी बनाते हुए उनको 2 नवंबर को उनके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। वे तब से बेऊर जेल में बंद हैं। इस केस में अब तक 80 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Updated on:
03 Feb 2026 12:59 pm
Published on:
03 Feb 2026 11:37 am