पटना

बिहार: जिस बंगले में रहते थे सम्राट चौधरी, वह अब होगा निशांत कुमार का ठिकाना, मिला यह आवास

बिहार में राबड़ी आवास को लेकर चल रहे बंगला विवाद के बीच सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को सम्राट चौधरी का पूर्व सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग आवंटित किया गया है।

less than 1 minute read
Jun 16, 2026
RJD on Nishant Kumar assets
जदयू नेता निशांत कुमार (फोटो- X@NishantJDU)

बिहार में राबड़ी आवास को लेकर जारी बंगला विवाद के बीच सरकार ने नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को सम्राट चौधरी का बंगला आवंटित कर दिया है। अब निशांत कुमार 5 देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी आवास में रहेंगे। यह वही बंगला है, जिसमें सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बनने से पहले रहते थे। इसके साथ ही भवन निर्माण विभाग ने रामकृपाल यादव को 2 देशरत्न मार्ग का बंगला आवंटित किया है। यह बंगला इससे पहले निशांत कुमार के नाम पर आवंटित था।

बंगला विवाद के बीच सरकार का यू-टर्न

दरअसल, बंगला विवाद के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 4 जून को बड़ा फैसला लेते हुए कहा था कि उनका आधिकारिक निवास केवल 1 अणे मार्ग (लोक सेवक आवास) ही रहेगा। इससे पहले 5 देशरत्न मार्ग को भी 1 अणे मार्ग में शामिल करने की चर्चा चल रही थी। हालांकि, बाद में इस मुद्दे पर विवाद बढ़ने के बाद सरकार ने यह फैसला वापस ले लिया। राबड़ी आवास से जुड़े बंगला विवाद को लेकर विपक्ष ने 5 देशरत्न मार्ग वाले बंगले को 1 अणे मार्ग में शामिल करने का विरोध किया था।

Updated on:
16 Jun 2026 11:28 am
Published on:
16 Jun 2026 11:20 am