
अपने भाइयों के साथ रोशन आनंद सर (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीन ग्रैब)
Roshan Anand Viral Video: पटना के मशहूर ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी (Gyan Bindu GS Academy) के फाउंडर रोशन आनंद के 24 वर्षीय छोटे भाई प्रिंस यादव की नेपाल के विराटनगर स्थित एक होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सोमवार की रात सहरसा में नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बीच, सोशल मीडिया पर दोनों भाइयों का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो ज्ञान बिंदु कोचिंग के एक बड़े सेमिनार का है, जहां परीक्षा में सफल हुए छात्रों को सम्मानित किया जा रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक इमोशनल गाना चल रहा है। मंच पर खड़े रोशन आनंद सर अपने छोटे भाई को आवाज देकर सबके सामने बुलाते हैं और छात्रों से उसका परिचय कराते हैं।
रोशन आनंद सर भरे मंच से गर्व और भावुकता के साथ कहते हैं, "ये दोनों मेरे छोटे भाई हैं, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इन दोनों का बहुत बड़ा हाथ रहा है। पढ़ाई के अलावा कैमरा के पीछे जितना भी काम होता है यही लोग देखते हैं। इस पूरी कोचिंग का मैनेजमेंट, संचालन और हर एक बारीक व्यवस्था को यही संभालते हैं। उसी की वजह से मैं मानसिक रूप से बिल्कुल फ्री होकर आप लोगों को क्लास में पढ़ा पाता हूं।"
स्थानीय लोगों और छात्रों के मुताबिक, रोशन आनंद की पूरी व्यस्तता सिर्फ पढ़ाने में रहती थी। यह प्रिंस ही थे, जिन्होंने कुछ सौ छात्रों की क्षमता वाले कोचिंग संस्थान को आज बिहार का इतना बड़ा नाम बना दिया। प्रिंस की रुचि समाजसेवा में भी थी और वे अपने क्षेत्र से जिला परिषद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। भाई की मौत के बाद से ही फिलहाल कोचिंग संस्थान बंद है।
सोमवार को जमानत पर जेल से रिहा होने के तुरंत बाद और सहरसा में अपने पैतृक गांव के लिए निकलने से पहले रोशन आनंद ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा, "मेरे भाई प्रिंस की मौत स्वाभाविक नहीं थी, एक साज़िश के तहत उसकी हत्या कराई गई है। इस हत्या के लिए फैजल खान (खान सर) और किसान कोल्ड स्टोरेज कैंपस के मालिक आरएस प्रसाद हैं। फैजल खान कोई टीचर नहीं, बल्कि एक गुंडा है जिसने मेरे भाई की हत्या करवाई।"
Published on:
16 Jun 2026 06:10 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
