16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘खान सर कम फीस की बात करते हैं, लेकिन वसूलते हैं 75,000 तक’, विपिन सर ने सबूत दिखाकर किया दावा

Vipin Sir on Khan Sir Coaching Fees: सोशल मीडिया पर शिक्षक विपिन यादव सर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने खान सर की कोचिंग पर भारी-भरकम फीस वसूलने और एक गरीब छात्र का रिफंड हड़पने का आरोप लगाया है। 

3 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Jun 16, 2026

vipin sir statement on khan sir coaching fees

विपिन सर और खान सर

Khan Sir Coaching Fees: बिहार की राजधानी पटना के एक अन्य मशहूर शिक्षक विपिन कुमार यादव ने खान सर को लेकर बड़ा दावा किया है। विपिन सर ने खान सर की कोचिंग और कम फीस लेने के उनके दावों पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर विपिन सर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक स्टूडेंट का ईमेल और फीस की रसीद दिखाकर यह आरोप लगा रहे हैं कि खान सर का कोचिंग इंस्टीट्यूट स्टूडेंट्स से 75000 रुपये तक फीस वसूल कर रहे हैं।

मां के गहने बेचकर छात्र ने दी थी एडवांस फीस

विपिन सर ने एक लाइव क्लास के दौरान बताया कि बहुत गरीब परिवार से आने वाले मोहम्मद फैजल नाम के एक छात्र ने 16 अप्रैल 2026 को खान सर के कोचिंग इंस्टिट्यूट में 'UPSC आह्वान बैच' में एडमिशन लिया था। कोर्स की कुल फीस 75,000 रुपये तय थी। छात्र ने 40,000 एडवांस के तौर पर जमा किए थे और बाकी 35,000 बाद में देने थे। बुरी आर्थिक स्थिति के कारण फीस भरने के लिए छात्र को अपनी मां के सोने के गहने बेचने पड़े। हालांकि, छात्र ने बहुत उम्मीदों के साथ एडमिशन लिया था, लेकिन एडमिशन के सिर्फ चार दिन बाद ही उसकी मां की तबीयत बिगड़ गई।

छात्र ने रिफंड के लिए लगाई गुहार

छात्र ने अपनी मां के इलाज के लिए कोचिंग इंस्टिट्यूट के मैनेजमेंट से रिफंड मांगा, तो उसे राहत के बजाय झटका लगा। विपिन सर द्वारा दिखाए गए एक ईमेल के अनुसार, कोचिंग डायरेक्टर ने साफ कहा, "हम यहां से रिफंड प्रोसेस नहीं कर सकते, सीधे खान सर को ईमेल करें।" विपण सर के अनुसार, छात्र ने फीस रिफंड के लिए खान सर को कई ईमेल भेज कर मदद की गुहार लगाई और अपनी मां की जान बचाने की कोशिश में फ़ीस की रसीद भी अटैच की, लेकिन खान सर या उनकी टीम की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।

विपिन सर ने बताया कि काफी प्रयास करने के बाद जब छात्र के पास कोई रास्ता नहीं बचा तो छात्र ने उनसे संपर्क किया और मदद की अपील की। ​​विपिन सर ने मामले में बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन खान सर की टीम ने कोई जवाब नहीं दिया, जिससे मजबूर होकर विपिन सर को लाइव आना पड़ा और सच सबके सामने लाना पड़ा।

अमिताभ बच्चन और कपिल शर्मा के शो में सच क्यों छिपाया?

विपिन सर ने सेलिब्रिटी शो में खान सर के जाने और वहां दिए गए बयानों को लेकर उन पर तंज कसा। खान सर पर निशाना साधते हुए विपिन सर ने पूछा, "खान सर, आप देश के सबसे बड़े शो में जाते हैं, जैसे अमिताभ बच्चन का KBC, कपिल शर्मा का शो और शुभंकर मिश्रा का पॉडकास्ट। वहां आप हर तरह के विषयों पर बात करते हैं, फिर भी आपने देश को कभी यह क्यों नहीं बताया कि आप असल में ऑनलाइन कोर्स के लिए 40,000 और ऑफलाइन कोर्स के लिए 75,000 रुपये फीस लेते हैं? जबकि, आप दुनिया भर में सिर्फ 200-500 रुपये की फीस का ढिंढोरा पीटते रहते हैं।"

टीचर बम नहीं चलवाते - विपिन सर

खान सर ने कई इंटरव्यू में दावा किया है कि वे बहुत कम फीस पर पढ़ाते हैं, जिससे पटना के दूसरे टीचर उनसे जलते हैं और उन पर बम फेंकवाते हैं। इस दावे को गलत साबित करते हुए विपिन सर ने पटना के कोचिंग सेंटरों के बीच होने वाले झगड़ों के पीछे की सच्चाई सामने रखी।

विपिन सर ने कहा कि पटना में किसी भी टीचर में इतनी हिम्मत या साधन नहीं हैं कि वे बमों की बौछार वाला हमला करवा सकें। असल में, जब पटना में दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा या सरस्वती पूजा जैसे त्योहार आते हैं, तो स्थानीय असामाजिक तत्वों द्वारा मांगे जाने वाले 'चंदे' को लेकर विवाद होते हैं। ज्यादा स्टूडेंट वाले कोचिंग सेंटरों को ज्यादा चंदा देने के लिए निशाना बनाया जाता है। इसी चंदे को न देने की वजह से मारपीट और बम हमले होते हैं। विपिन सर का आरोप है कि खान सर इस 'चंदे के विवाद' को टीचरों के बीच प्रोफेशनल राइवलरी का मामला बताकर मीडिया से सिर्फ सहानुभूति और तारीफ बटोरते हैं।