4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘MLC के बाद MLA का चुनाव भी हारे, सम्राट चौधरी पूरी तरह फेल’, बांकीपुर हार पर तेजस्वी यादव का BJP पर तंज

Tejashwi Yadav on Bankipur bypoll: बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद तेजस्वी यादव ने जनादेश स्वीकार करते हुए कहा कि जनता का गुस्सा भाजपा सरकार के खिलाफ है। उन्होंने दावा किया कि 150 दिनों में सम्राट चौधरी कोई बड़ा काम नहीं कर पाए और भाजपा MLC व MLA दोनों चुनाव हार गई।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Aug 04, 2026

tejashwi yadav on bankipur bypoll

राजद नेता तेजस्वी यादव (फोटो- tejashwi yadav X)

Tejashwi Yadav on BJP: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के रिजल्ट के बाद बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर सीट पर BJP की करारी हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बांकीपुर का जनादेश BJP सरकार की गलत नीतियों, अहंकार और नकारात्मक राजनीति के खिलाफ जनता का आक्रोश है।

जनादेश स्वीकार, लेकिन यह सरकार के खिलाफ जनता का गुस्सा- तेजस्वी

पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सबसे ऊपर होता है। उन्होंने कहा, "जनादेश का जो भी मैंडेट आया है, उसे हम लोग स्वीकार करते हैं। लेकिन यह जनता का आक्रोश बीजेपी सरकार पर था, मुख्यमंत्री पर था और उनकी गलत नीतियों पर था। जनता ने स्पष्ट कर दिया है कि वह वर्तमान सरकार के कामकाज से पूरी तरह असंतुष्ट है।"

पूरी तरह फेल हुए सम्राट चौधरी - तेजस्वी यादव

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड मांगते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पद संभालने के महज 100 से 150 दिनों के भीतर BJP लगातार दो अहम चुनाव हार चुकी है। सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा, "सम्राट चौधरी को पद संभाले कितना समय हुआ है? 100 दिन? 150 दिन? इन 150 दिनों में BJP दो बड़े चुनाव हार चुकी है, एक MLC सीट के लिए और एक MLA सीट के लिए। MLC चुनाव हम जीते और MLA चुनाव BJP हार गई। यह जनता का गुस्सा BJP नेताओं और उनकी सरकार के खिलाफ है। सम्राट चौधरी पूरी तरह नाकाम रहे हैं और लोगों को अब BJP सरकार पर भरोसा नहीं रहा।"

150 दिन में सम्राट चौधरी का एक काम भी नहीं गिना सकती BJP - तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर विकास का कोई ठोस काम न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस 150 दिन के कार्यकाल में सरकार का काम सिर्फ पुरानी योजनाओं के नाम बदलना और दिखावे की कार्रवाई करना ही रहा है। तेजस्वी ने BJP को चुनौती दी कि वे इस दौरान सम्राट चौधरी द्वारा किए गए किसी एक खास काम का नाम बताएं और दावा किया कि वे ऐसा एक भी उदाहरण नहीं दे पाएंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मौजूदा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का सिर्फ नाम, रूप या ब्रांडिंग बदलने से असल काम नहीं होता। मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद से उन्होंने सिर्फ नकारात्मक राजनीति की है। उनके काम बेतुके बयान देने, बड़े-बड़े दावे करने और विपक्ष को परेशान करने तक ही सीमित रहे हैं। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ लिया है और इसीलिए जनता ने बीजेपी को सजा दी है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग