4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bankipur Result: ‘हमारे वोटरों ने भाजपा को हराने के लिए प्रशांत किशोर को वोट दिया’, राजद विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान

Bankipur result: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा- हमारे वोटरों ने भाजपा को हराने के लिए PK को वोट दिया।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Mukul Kumar

Aug 04, 2026

prashant kishor

समर्थकों के साथ प्रशांत किशोर। (फोटो- ANI)

बांकीपुर में जनसुराज के प्रशांत किशोर की जीत के बाद भाजपा और राजद में हार का मंथन शुरू हो गया है। इस बीच राजद विधायक भाई वीरेंदर ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा- हमारा संगठन कमजोर हो गया है, इसे हमें स्वीकार करना होगा। यही कारण है कि हम बांकीपुर में चुनाव हारे। साथ ही भाई वीरेंद्र ने यह भी कहा कि यह जीत प्रशांत किशोर की नहीं है।

जनता एनडीए को हराना चाहती थी

भाई वीरेंदर ने कहा- बांकीपुर की जनता भाजपा को हराना चाहती थी, एनडीए को हराना चाहती थी। ऐसे में उन्हें प्रशांत किशोर सही उम्मीदवार मिले। यही वजह रही कि वह जीत गए।

उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा- ऐसा नहीं है कि हमारा कोर वोटर हमसे खिसक गया है, वह कुछ देर के लिए भाजपा को हराने को लेकर प्रशांत किशोर को वोट दिया है।

भाजपा का अभेद किल्ला ध्वस्त

बता दें कि प्रशांत किशोर ने बांकीपुर में 19 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। इस जीत की चर्चा पूरे देश में हो रही है। दरअसल, यह सीट 30 साल से भाजपा के पास थी। इसे भाजपा का अभेद किल्ला माना जाता था, लेकिन प्रशांत किशोर ने इसे ध्वस्त कर दिया।

इस सीट से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन विधायक थे, राज्यसभा जाने के बाद उन्होंने यह सीट छोड़ थी। इस सीट पर अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए उन्होंने पूरी ताकत झोंकी, लेकिन नाकाम रहे।

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर भाजपा को घेरा

वहीं, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर भी भाई वीरेंद्र ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- सरकार भाग रही है। इस देश की जनता इस बार उन्हें बख्शने वाली नहीं है।

उन्होंने आगे कहा- आप (भाजपा) जो गुंडागर्दी कर रहे हैं—पूरे देश में मनमानी कर रहे हैं, आपने संवैधानिक संस्थाओं को भी अपनी जेब में कर रखा है। और ऊपर से—मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता—ऐसे लोगों को देश के पैसे से विदेश यात्राओं पर ले जाया जा रहा है, जिनसे गलत काम करवाकर उनके वीडियो क्लिप बनाए जा सकें और उन्हें ब्लैकमेल किया जा सके।

'यह हिंदू राष्ट्र नहीं'

राजद विधायक ने कहा- लोकतंत्र की हत्या हो रही है। और लोकतंत्र को बचाने के लिए मजबूत कदम उठाने होंगे। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। यह कोई हिंदू राष्ट्र नहीं है, और न ही यह सिर्फ एक धर्म के लोगों का है। यह एक धर्मनिरपेक्ष देश है, यह सबका है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग