
बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर ने दर्ज की जीत (Photo-IANS)
EVM Controversy After BJP Bypoll Defeat: देश की तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को वोटों की गिनती हुई। इन तीन में से दो सीटों पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक सीट पर जीत मिली है। जिन दो सीटों पर बीजेपी हारी है, वह बिहार की बांकीपुर और मध्य प्रदेश की दतिया सीट है। वहीं जिस पर जीत मिली है, वह गुजरात की मांजलपुर है। दो सीटों पर बीजेपी को मिली हार के बाद एक बार फिर चर्चाओं में ईवीएम आ गई है। लोगों ने इसको लेकर विपक्ष पर जमकर तंज कसा है।
वहीं बीजेपी नेता अमित मालवीय ने भी ईवीएम को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि शुक्र है कोई भी बांकीपुर और दतिया के नतीजे के लिए ईवीएम को दोष नहीं दे रहा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा- ध्यान दें कि 'EVM हैक हो गई है' कहने वाली भीड़ कितनी जल्दी पूरी तरह चुप हो गई? जब BJP जीतती है, तो यह EVM में गड़बड़ी होती है, जब PK बांकीपुर जीतते हैं, तो अचानक लोकतांत्रिक प्रक्रिया 100% निष्पक्ष हो जाती है! कांग्रेस और BJP विरोधी नफरत करने वालों का दोगलापन बहुत ही दयनीय है।
एक यूजर ने लिखा- अब #EVM दुरुस्त, ज्ञानेश कुमार दुरुस्त, मतदाता दुरुस्त, प्रशासन दुरुस्त, लोकतंत्र दुरुस्त और संविधान सुरक्षित, जय हो!
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- उपचुनाव में ईवीएम सेट नहीं की जाती।
एक्स पर पोस्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा- कल के चुनाव परिणाम में अच्छी बात क्या हुई? किसी विपक्षी ने ईवीएम का मुद्दा नहीं उठाया। इसका मतलब किसी भी पार्टी को समझना चाहिए। जनता जब वोट देती तो खुले दिल से देती है जब भी कोई जनता को नाराज या मूर्ख समझता है। जनता उसको औकात दिखा देती है।
एक यूजर ने लिखा- बड़ी बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए छोटी छोटी बली देनी पड़ती है आप ये मत सोचो कि बीजेपी उपचुनाव में हार गई है, लेकिन जब चुनाव होंगे तो वो हार जाएगी, नहीं हारेगी देख लेना जब तक ईवीएम है जब तक बीजेपी है।
बता दें कि बिहार की बांकीपुर सीट से जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज की है। पीके ने बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार को करीब 20 हजार वोटों से हराया है। यह सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती थी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी इसी सीट से जीतते थे। वहीं मध्य प्रदेश की दतिया से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने जीत हासिल की है। यहां से बीजेपी के आशुतोष तिवारी को हार का सामना करना पड़ा है।
Updated on:
04 Aug 2026 12:57 pm
Published on:
04 Aug 2026 12:57 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
