
DMK नेता उदयनिधि स्टालिन, अभिनेत्री तृषा कृष्णन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी विजय जोसेफ। (Photo- ANI/IANS)
Udhayanidhi Stalin Statement on Trisha Krishnan Remark Case अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसी मामले में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। अब इस पूरे घटनाक्रम पर उदयनिधि स्टालिन ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, क्या मैंने कुछ गलत कहा है? इसका फैसला अदालत करेगी। मैंने किसी का नाम नहीं लिया और न ही कोई अभद्र टिप्पणी की। मैं इसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार हूं और गिरफ्तारी से नहीं डरता।'
उदयनिधि स्टालिन ने दावा किया कि उनके भाषण का जो वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है, उसके साथ छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को अदालत में चुनौती देंगे। उदयनिधि ने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद से विजय के नेतृत्व वाली टीवीके सरकार डीएमके विधायकों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है और हॉर्स-ट्रेडिंग की राजनीति में लिप्त है।
उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ सत्तारूढ़ TVK की महिला प्रकोष्ठ ने सोमवार को तंजावुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उदयनिधि स्टालिन ने अभिनेत्री तृषा कृष्णन को लेकर डबल मीनिंग वाली टिप्पणी की
इस मामले में पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ कुल नौ धाराओं में मामला दर्ज किया है। इनमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सात धाराएं, तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम की एक धारा और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की एक धारा शामिल है।
थेनी में हुए प्रदर्शन के दौरान डीएमके कार्यकर्ताओं ने 'झूठे मामले वापस लो और 'टीवीके सरकार मुर्दाबाद' जैसे नारे लगाए। बाद में तमिलनाडु पुलिस ने ओ पन्नीरसेल्वम सहित कई डीएमके कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
सोमवार को कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित एक रैली में भाषण के दौरान भीड़ के कुछ लोग 'तृषा, तृषा' के नारे लगाने लगे। इस पर उदयनिधि स्टालिन ने कथित तौर डबल मीनिंग टिप्पणी की, जिसे तृणा कृष्णन से जोड़कर देखा गया। इसके बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था।
डीएमके सांसद कनिमोझी ने उदयनिधि की गिरफ्तारी को टीवीके सरकार की बदले की कार्रवाई बताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, 'अगर सरकार विपक्ष के नेता थिरु उदयनिधि स्टालिन से व्यक्तिगत बदला लेना चाहती है तो मामला दर्ज करे। फैसला अदालत करेगी।'
Updated on:
04 Aug 2026 01:35 pm
Published on:
04 Aug 2026 01:09 pm
