Bihar New Cabinet: तेजस्वी यादव ने बिहार कैबिनेट पर परिवारवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि 35 में से 17 मंत्री इसी श्रेणी में हैं और तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अब उन्हें तय करना होगा कि इन्हें “शहजादा” या “युवराज” कैसे कहेंगे।
Bihar New Cabinet तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी की नवगठित कैबिनेट पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बिहार मंत्रिमंडल के 35 में से 17 मंत्री परिवारवादी पृष्ठभूमि से आते हैं। तेजस्वी यादव ने यह भी दावा किया कि इनमें तीन मंत्री पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वे किसे “शहजादा”, “राजकुमार” और “युवराज” कहेंगे। तेजस्वी ने कहा कि बिहार के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे मंत्रिमंडल में शामिल हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री को उन्हें भी इन्हीं संबोधनों से बुलाना पड़ेगा।