पटना

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल से मिलने से किया इंकार, जानें क्या कहा…

बिहार चुनाव 2025 कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल से आरजेडी नेता तेजस्वी यादव मिलने से इंकार कर दिया है। सूत्रों कहना है कि तेजस्वी के मिलने से इंकार करने के बाद कांग्रेस के सीनियर नेता केसी वेणुगोपाल, अशोक गहलोत और अजय माकन दिल्ली लौट गए हैं।

2 min read
Oct 26, 2025

बिहार चुनाव में अब कुछ दिन बचे हैं। लेकिन,कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद बिखराव की स्थिति बन गई है। पार्टी आला कमान ने इसको लेकर सीनियर कांग्रेस नेताओं की पूरी टीम पटना में उतार दी है। संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, बिहार चुनाव के वरीय पर्यवेक्षक अशोक गहलोत और स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन शनिवार की रात इसको लेकर पटना पहुंचे। ये आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मिलना चाह रहे थे, लेकिन तेजस्वी यादव ने मिलने से इंकार कर दिया। सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के सीनियर नेताओं से छठ के बाद आने को कहा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि चुनावी सभा में अभी काफी व्यस्त हूं। सूत्रों का कहना है कि इसके बाद तीनों कांग्रेस नेता वापस दिल्ली लौट गए हैं।

ये भी पढ़ें

बिहार चुनाव 2025: कांग्रेस की टिकट पर चुनाव मैदान में आरएसएस के प्रत्याशी, जानें कौन कहां से लड़ रहे चुनाव

क्यों मिलना चाह रहे थे?

कांग्रेस पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के बाद लिए बिहार आने वाली हैं। इसको लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता तेजस्वी यादव से मिलकर संयुक्त चुनाव प्रचार की रणनीति पर बात करना चाह रहे थे। लेकिन, तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के नेताओं से मिलने से इंकार कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के सीनियर नेता 30 अक्तूबर से बिहार में चुनाव प्रचार करने के लिए आना चाह रहे हैं। लेकिन, तेजस्वी यादव ने छठ बाद अर्थात 29 अक्तूबर के बाद मिलने का समय दिया है। कहा जा रहा कि इसको लेकर अब राहुल गांधी का चुनाव प्रचार का कार्यक्रम आगे पीछे हो सकता है।

आक्रोशित कार्यकर्तओं से मिले कांग्रेस नेता

संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल,बिहार चुनाव के वरीय पर्यवेक्षक अशोक गहलोत और स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन पटना में शनिवार की देर रात पटना के गर्दनीबाग स्थित वार रूम में जिला पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर पूरी स्थिति का जायजा लिया। उनका फीडबैक भी लिया। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेताओं ने इसके बाद टिकट बंटवारे से नाराज और आक्रोशित कार्यकर्ताओं से माफी मांगी है और कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार करने का आग्रह किया। सूत्रों का कहना है कि इसी क्रम में एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने के सी वेणुगोपाल से पूछा है कि किसका प्रचार करें? कांग्रेस का या फिर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे आरएसएस प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार करें? कहा जा रहा है कि इसके बाद सभी सीनियर नेता शांत हो गए।

टिकट बेचने का लगाया आरोप

कांग्रेस नेताओं का सबसे ज्यादा आक्रोश प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु पर है। वे इनपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहते हैं कि इन लोगों ने पैसा लेकर टिकट बेच दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जगह दूसरे जगह दूसरे दल के नेताओं को टिकट दे दिया है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे आकाश कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से कृष्णा अल्लावरु पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया हैं। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के कई नेताओं ने इस प्रकार के कई गंभीर आरोप लगाए है। हालांकि विवाद बढ़ने पर पार्टी आला कमान ने बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु के साथ अविनाश पांडेय को भी बिहार के चुनाव प्रभारी की जिम्मेवारी दी है। पार्टी के सीनियर नेता इसको आगे कर आक्रोशित कांग्रेसी को शांत का प्रयास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में एक नहीं चार डिप्टी सीएम होंगे, जानें कांग्रेस से कौन बनेगा उपमुख्यमंत्री ?

Also Read
View All

अगली खबर