पटना

बिहार चुनाव: दोपहर 3 बजे तक 53.77% मतदान, बेगूसराय में सबसे ज्यादा वोटिंग, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bihar Elections: भारत के चुनाव आयोग के मुताबिक, बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर 3 बजे तक 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।

2 min read
Nov 06, 2025
बिहार चुनाव-प्रथम चरण का मतदान (Photo-IANS)

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए मतदान जारी है। पहले चरण में प्रदेश के 18 जिलों की कुल 121 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर दोपहर तीन बजे 53.77 प्रतिशत मतदान हुआ है। बेगूसराय में सबसे अधिक 59.82% मतदान हुआ, जबकि पटना में सबसे कम 48.69% मतदान हुआ। बता दें कि अलीनगर से मैथिली ठाकुर तो वहीं रोघपुर से महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Bihar Elections: CPM MLA और प्रत्याशी सतेंद्र यादव के काफिले पर जानलेवा हमला, गाड़ी के शीशे तोड़े

पहले चरण में 1314 उम्मीदवार मैदान में

पहले चरण के मतदान में कुल 1,314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। इनमें 1,192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं। पहले चरण की 102 सीटें सामान्य वर्ग के लिए और 19 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इसमें कुल 3,75,13,302 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,98,35,325 पुरुष, 1,76,77,219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर वोटिंग करेंगे।

3 बजे तक 53.77% मतदान

जिलावोटिंग दर्ज
बेगूसराय59.82%
दरभंगा51.75%
खगड़िया54.77%
मुंगेर52.17%
मुजफ्फरपुर58.40%
मधेपुरा55.96%
सहरसा55.22%
गोपालगंज58.17%
लखसराय57.39%
सीवान50.93%
पटना48.69%
सारण54.60%
शेखपुरा49.37%
बक्सर51.69%
वैशाली53.63%
नालंदा52.32%
समस्तीपुर56.35%
भोजपुर50.07%

किस पार्टी के कितने उम्मीदवार

पहले चरण में एनडीए की ओर से जदयू के 57 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं, बीजेपी के 48 प्रत्याशी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 13 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 2 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। महागठबंधन की बात करें तो आरजेडी की तरफ से 71 उम्मीदवार, कांग्रेस के 24 और वाम दलों के 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के 118 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

सीपीएम विधायक की गाड़ी पर हमला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही है। शांति पूर्व मतदान चल रहा है। हालांकि कुछ जगहों पर उम्मीदवारों की गाड़ियों पर हमले की घटना सामने आ रही है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमले के बाद छपरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मांझी विधानसभा से सीपीएम विधायक और प्रत्याशी डॉ. सत्येंद्र यादव की गाड़ी पर हमला हुआ है।

ये भी पढ़ें

Bihar First Phase Voting: ‘भीड़ बढ़ती जा रही है, यहां स्पेशल फोर्स भेजो’, डिप्टी सीएम ने एसपी को फोन लगाकर कहा

Also Read
View All

अगली खबर