पटना

बिहार चुनाव के पहले चरण की 91 सीटें ‘रेड अलर्ट’ घोषित, 75% विधानसभा क्षेत्रों में 3 से ज्यादा उम्मीदवार पर आपराधिक मामले

Bihar Election: बिहार चुनाव के पहले चरण में जिन 121 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से 91 को रेड अलर्ट सीटें घोषित किया गया है। इन सीटों पर तीन या उससे ज़्यादा उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
2 min read
Oct 30, 2025
बिहार चुनाव
bihar elections (Photo-Patrika)

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में लोकतंत्र के लिए एक बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और बिहार इलेक्शन वाच की रिपोर्ट के अनुसार, पहले चरण की कुल 121 सीटों में से 91 सीटें (यानी लगभग 75%) को 'रेड अलर्ट' श्रेणी में रखा गया है। 'रेड अलर्ट' सीट का सीधा अर्थ है वह विधानसभा क्षेत्र, जहां कम से कम तीन या उससे अधिक उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हाइप्रोफाइल सीटों पर 'दागियों' का जमावड़ा

'रेड अलर्ट' सीटों में कई प्रमुख और हाई-प्रोफाइल निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं, जहां राज्य के सबसे चर्चित चेहरे मैदान में हैं। कुढ़नी में 20 उम्मीदवारों में से 8 ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव की राघोपुर सीट पर 4 आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार मैदान में हैं। इसी तरह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की सीट तारापुर पर भी 4 आपराधिक मामले वाले उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सारण, पटना, गया, और बेगूसराय जैसे लगभग हर जिले की प्रमुख सीटों को 'रेड अलर्ट' की सूची में शामिल किया गया है। यहां तक कि SC आरक्षित सीटों पर भी उम्मीदवारों के आपराधिक मामले पाए गए हैं।

423 पर आपराधिक मामले

रिपोर्ट के मुताबिक, इन 'रेड अलर्ट' सीटों पर चुनाव लड़ रहे कुल 1303 उम्मीदवारों में से 423 (32%) ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 354 उम्मीदवारों (27%) ने अपने ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, और महिलाओं के खिलाफ अत्याचार जैसे गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 33 उम्मीदवारों पर हत्या (मर्डर) से संबंधित मामले दर्ज हैं। 86 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) का केस है। 42 उम्मीदवार महिलाओं के खिलाफ गंभीर अपराधों में नामजद हैं, जिनमें से 2 पर बलात्कार का आरोप है।

किस पार्टी के कितने उम्मीदवार दागी

पार्टीआपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार (%)
CPI, CPI(M)100%
RJD76%
BJP65%
कांग्रेस65%
LJP (रामविलास)54%
जन सुराज पार्टी44%
JDU39%

519 उम्मीदवार करोड़पति

इन 'रेड अलर्ट' सीटों पर खड़े अधिकांश प्रत्याशियों के पास करोड़ों की संपत्ति है। विश्लेषण किए गए कुल उम्मीदवारों में से 519 (40%) करोड़पति हैं, जिनकी औसत संपत्ति 3.26 करोड़ रुपये है।

Updated on:
30 Oct 2025 09:03 pm
Published on:
30 Oct 2025 08:19 pm