पटना

Bihar Flood: बागमती, कोसी और महानंदा नदियों का तांडव, डूब गए 17 जिला, जानें गंगा और सोन नदियों का हाल

Bihar Flood बिहार में बाढ़ का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। बिहार के 17 जिला के करीब 17 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। राहत की बात यह है कि कई नदियों का बुधवार को जल स्तर कम होने की संभावना है।
2 min read
Aug 13, 2025
Bihar Flood
ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने के बाद पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाते ग्रामीण। फोटो- ANI

Bihar Flood बिहार में मंगलवार को बाढ़ का कहर दिखा। 17 जिला के करीब 17 लाख लोग इससे प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित लोग राहत शिविर में अपना दिन गुजार रहे हैं। गंगा, कोसी, गंडक, बागमती, पुनपुन और घाघरा नदियां मंगलवार को भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। लेकिन, राहत देने वाली बात यह है कि इनमें से कुछ नदियों के जलस्तर में कमी का रुख है। जल संसाधन विभाग ने अपने सभी तटबंधों को सुरक्षित होने का दावा किया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार पटना के दीघाघाट में गंगा नदी मंगलवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 34 सेंमी ऊपर थी। इसमें बुधवार सुबह आठ बजे तक 34 सेंमी कमी की संभावना है। इसी प्रकार पटना के गांधीघाट में गंगा नदी मंगलवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 85 सेंमी ऊपर थी। इसमें बुधवार सुबह आठ बजे तक 29 सेंमी कमी की संभावना है।

पटना में गंगा का जल स्तर कमा

शहर नदी मंगलवार बुधवार
हाथीदाह (पटना जिला)गंगा नदी खतरे के निशान से 115 सेंमी ऊपर 21 सेंमी कमी की संभावना
मुंगेर गंगा नदी खतरे के निशान से 40 सेंमी ऊपर 28 सेंमी कमी की संभावना है
भागलपुरगंगा नदी खतरे के निशान से 93 सेंमी ऊपर 25 सेंमी कमी की संभावना है।
कहलगांव (भागलपुर) गंगा नदी खतरे के निशान से 169 सेंमी ऊपर 32 सेंमी कमी की संभावना है

बूढ़ी गंडक नदी का भी जल स्तर कम हुआ

सीवान के गंगपुर सिसवन में घाघरा नदी मंगलवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 18 सेंमी ऊपर थी। इसमें कमी की संभावना है। गोपालगंज जिले के डुमरियाघाट में गंडक नदी मंगलवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से चार सेंमी ऊपर थी। इसमें बुधवार सुबह छह बजे तक 19 सेंमी वृद्धि की संभावना है। खगड़िया में बूढ़ी गंडक नदी मंगलवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से 189 सेंमी ऊपर थी। इसमें बुधवार सुबह छह बजे तक 17 सेंमी कमी की संभावना है।

बागमती, कोसी और महानंदा उफान पर

शहर नदी मंगलवार बुधवार
बेनीबाद (मुजफ्फरपुर) बागमती नदी खतरे के निशान से 40 सेंमी ऊपर इसमें वृद्धि की संभावना
बसुआ (सुपौल) कोसी नदी खतरे के निशान से 76 सेंमी नीचे थी वृद्धि की संभावना
बलतारा (खगड़िया) कोसी नदी खतरे के निशान से 91 सेंमी ऊपर 10 सेंमी वृद्धि की संभावना
कुरसेला (कटिहार) कोसी नदी खतरे के निशान से 154 सेंमी ऊपर 10 सेंमी कमी की संभावना
देगराघाट (पूर्णिया) महानंदा नदी खतरे के निशान से 76 सेंमी नीचे 21 सेंमी वृद्धि की संभावना
Updated on:
13 Aug 2025 07:48 am
Published on:
13 Aug 2025 02:47 am