पटना

बिहार में 12 IPS अफसरों का ट्रांसफर, टेंडर घोटाले की मॉनिटरिंग कर रहे पंकज दराद को SVU से हटाया

Bihar IPS Transfer Posting: बिहार सरकार ने 12 सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला किया है। टेंडर घोटाले की जांच देख रहे ADG पंकज कुमार दराद को SVU के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह ADG सुधांशु कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
2 min read
Jul 01, 2026
Bihar IAS TRansfer Tender Scam
IPS पंकज दराद

Bihar IPS Transfer: बिहार सरकार ने 12 सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया है, जिनमें डायरेक्टर जनरल (DG) से लेकर सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) तक के अधिकारी शामिल हैं। इस लिस्ट में 1995 बैच के सख्त और कड़े तेवर वाले IPS अधिकारी पंकज कुमार दराद का नाम भी शामिल है, जो राज्य के सबसे हाई-प्रोफाइल टेंडर घोटाले की जांच की मॉनिटरिंग कर रहे थे। उन्हें स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) के अतिरिक्त प्रभार से हटा दिया गया है। गृह विभाग ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है।

टेंडर घोटाला जांच की मॉनिटरिंग कर रहे IPS का तबादला

IPS पंकज कुमार दराद ने हाल ही में भ्रष्टाचार के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए थे। वह स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) का नेतृत्व कर रहे थे, जो टेंडर घोटाले सहित राज्य के सबसे हाई-प्रोफाइल मामलों की जांच के लिए जिम्मेदार थी। सरकार के नए नोटिफिकेशन के तहत, पंकज कुमार दराद को अब स्पेशल विजिलेंस यूनिट के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है और उन्हें पुलिस भवन निर्माण निगम का एडिशनल डायरेक्टर जनरल (ADG) और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। SVU का अतिरिक्त प्रभार अब IPS अधिकारी सुधांशु कुमार को सौंपा गया है, जो वर्तमान में ADG (ट्रैफिक) के पद पर तैनात हैं।

ATS और लॉ एंड ऑर्डर में भी फेरबदल

पंकज कुमार दराद एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) के ADG का पद भी संभाल रहे थे, जिसकी कमान अब IPS अमृत राज को सौंपी गई है। अमृत राज वर्तमान में साइबर क्राइम और सिक्योरिटी यूनिट के ADG हैं और उन्हें ATS का नया ADG नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, सुहिता अनुपम को ADG (लॉ एंड ऑर्डर) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में ADG (वीकर सेक्शंस) का अतिरिक्त प्रभार भी संभालती रहेंगी।

इन 12 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

  1. प्रीता वर्मा: महानिदेशक प्रीता वर्मा को बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम से हटाकर गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाओं का महानिदेशक बनाया गया है।
  2. निर्मल कुमार आजाद: डीजी (प्रशिक्षण) निर्मल कुमार आजाद को मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  3. पंकज कुमार दराद: टेंडर घोटाले की जांच कर रहे एडीजी पंकज कुमार दराद को SVU से हटाकर बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम का नया अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
  4. सुधांशु कुमार: एडीजी सुधांशु कुमार को यातायात के साथ-साथ अब विशेष निगरानी इकाई (SVU) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  5. अमृत राज: एडीजी अमृत राज को साइबर अपराध इकाई से स्थानांतरित कर आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) का नया अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।
  6. कासे सुहिता अनुपम: कासे सुहिता अनुपम को अपराध अनुसंधान विभाग (CID) के साथ-साथ अब अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) की जिम्मेदारी दी गई है।
  7. राजेश कुमार: आईजी राजेश कुमार को बिहार मानवाधिकार आयोग से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक एसएसआरबी के पद पर तैनात किया गया है।
  8. पंकज कुमार राज: आईजी पंकज कुमार राज को एससीआरबी के प्रभार से मुक्त करते हुए अब पूर्ण रूप से पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे) बनाया गया है।
  9. एस. प्रेमलता: आईजी एस. प्रेमलता को मद्यनिषेध विभाग से स्थानांतरित कर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSAP) का महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।
  10. गरिमा: कहलगांव की एसडीपीओ गरिमा को पदोन्नति देते हुए जमालपुर में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9 का कमांडेंट बनाया गया है।
  11. शिवम धाकड़: दानापुर के एसडीपीओ शिवम धाकड़ को स्थानांतरित कर मधुबनी जिले का नया ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है।
  12. कोमल मीणा: मसौढ़ी की एसडीपीओ कोमल मीणा को स्थानांतरित कर पटना में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था)-II बनाया गया है।
Published on:
01 Jul 2026 02:49 pm