पटना

‘अच्छा तो नहीं लग रहा है…’ आखिरी कैबिनेट बैठक को लेकर भावुक हुए मंत्री; संजय झा बोले- नीतीश के नेतृत्व में चलेगी नई सरकार

बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार का आज आखिरी दिन है। वो तीन बजे सीएम पद से इस्तीफा देंगे। इससे पहले कैबिनेट कि आखिरी बैठक हो रही है। जिसे लेकर बिहार के मंत्री और नेता भावुक दिखे। 
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2026, 11:34 AM IST
bihar politics, श्रवण कुमार
श्रवण कुमार (फाइल फोटो)

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में आज का दिन एक ऐतिहासिक मोड़ के तौर पर याद किया जाएगा। राज्य में सत्ता परिवर्तन की आहट के बीच मुख्यमंत्री आवास पर हलचल अपने चरम पर पहुंच गई है। लगभग दो दशकों से बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे सकते हैं। इस इस्तीफे से पहले बुलाई गई मौजूदा सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक में शामिल होने पहुंचे मंत्रियों और करीबियों के चेहरों पर विदाई की भावुकता और भविष्य की नई उम्मीदें एक साथ नजर आईं।

भावुक हुए श्रवण कुमार

कैबिनेट बैठक में शामिल होने पहुंचे नीतीश कुमार के करीबी और मंत्री श्रवण कुमार इस दौरान काफी भावुक दिखे। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'यह अंतिम कैबिनेट है, तो निश्चित रूप से अच्छा तो नहीं लग रहा है। लेकिन राजनीतिक और सामाजिक जीवन में इन चीजों का आना-जाना लगा रहता है। नीतीश जी के साथ इतने वर्षों तक काम करने का जो अनुभव मिला, जो तौर-तरीके सीखे उसने निश्चित रूप से हमारे ज्ञान को बढ़ाया है। राज्य की जनता की समस्याओं का समाधान उन्होंने जिस तरह निकाला, वह हमेशा याद रहेगा।'

नीतीश के नेतृत्व में चलेगी नई सरकार - संजय झा

संजय झा ने आगे भावुक होते हुए कहा कि यह बिहार के 14 करोड़ लोगों के लिए एक भावुक पल है। नीतीश जी के आने से पहले बिहारी कहलाने में संकोच होता था, लेकिन उनके नेतृत्व ने बिहार की खोई हुई इज्जत वापस लौटाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही चेहरा बदल जाए, लेकिन नई सरकार आगे भी नीतीश कुमार के मार्गदर्शन और सपोर्ट में ही काम करेगी। उनके सुझाव हमेशा नई सरकार के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

पार्टी तय करेगी निशांत कुमार की भूमिका- संजय झा

इधर, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हो चुके हैं। संजय झा ने कहा, 'निशांत कुमार पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं और वे पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सभी से मिल रहे हैं। पूरी समझदारी के साथ वे पार्टी की बारीकियों को समझ रहे हैं। भविष्य में उनकी क्या भूमिका होगी, यह पार्टी के सदस्य मिलकर तय करेंगे।'

शाम तक फाइनल होगा सीएम का नाम

आज दोपहर करीब तीन बजे नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद बिहार में एनडीए विधायक दल की बैठक होनी है। केंद्रीय पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा। माना जा रहा है कि शाम 5 से 6 बजे के बीच राजभवन में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।

Also Read
View All
आनंद मोहन सरेंडर से पहले भरेंगे हुंकार, CM सम्राट के क्षेत्र से शुरू करेंगे यात्रा, बोले- पूरे देश को बताऊंगा मैं निर्दोष हूं

जेल जाने से पहले पटना में राजपूत नेताओं के साथ आनंद मोहन की बड़ी बैठक, महाजूटान पर जेडीयू की आई प्रतिक्रिया

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

राजभवन के सवालों के बाद प्रोफेसर पद से मंत्री अशोक चौधरी का इस्तीफा, तेजस्वी बोले- लगता है अपनी गलती मान ली

अनंत सिंह की नकल उतारते हुए मीसा भारती ने कसा तंज, बोलीं- पहले JDU में थे, अब पता नहीं किस दल में जाएंगे, वीडियो वायरल