14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीतीश के इस्तीफे से पहले बिहार के ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे कई IAS-IPS

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले प्रशासनिक तंत्र में हलचल शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर बिहार कैडर के कई अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए वापस बुला लिया है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Apr 14, 2026

IAS-IPS Transfer

IAS-IPS Transfer (file photo)

IAS-IPS Transfer:बिहार में नई सरकार के गठन से ठीक पहले बड़ी प्रशासनिक फेरबदल हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफा देने से पहले ही केंद्र सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर बिहार कैडर के कई वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए बुला लिया है। इस फैसले को महज एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया के तौर पर नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक बदलाव से जुड़े एक कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

नीतीश के करीबी अधिकारियों को केंद्र में अहम जिम्मेदारी

इस सूची में सबसे प्रमुख नाम 2003 बैच के IAS अधिकारी अनुपम कुमार का है, जो लंबे समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सचिव के पद पर कार्यरत हैं और उनके सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में से एक हैं। अनुपम कुमार अब केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके साथ ही उनकी पत्नी और आईएएस अधिकारी प्रतिमा एस. वर्मा को भी जनजातीय मामलों के मंत्रालय में आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया गया है।

ये अधिकारी भी जाएंगे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

आईएएस अधिकारी वंदना प्रेयसी को उर्वरक विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आईपीएस अधिकारी केश राठी को केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है । इस सूची में श्रवणन एम. का नाम भी शामिल है, जिन्हें अंतरिक्ष विभाग में संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां इस बात का संकेत हैं कि बिहार कैडर के अधिकारियों को केंद्र में अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

नीतीश कुमार आज देंगे इस्तीफा

नीतीश कुमार आज दोपहर तीन बजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे, जिसके बाद आज विधायक दल की बैठक में नेता के नाम का चयन होगा और कल नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। सत्ता हस्तांतरण से ठीक पहले इन प्रभावशाली अधिकारियों का दिल्ली जाना, इस बात का संकेत देता है कि नई सरकार अपने कार्यकाल की शुरुआत एक नई कोर टीम के साथ करना चाहती है। प्रशासनिक जानकारों का मानना ​​है कि अधिकारियों के तबादलों की एक दूसरी सूची भी जल्द ही जारी हो सकती है, जिसमें मुख्यमंत्री सचिवालय और गृह विभाग के कई अन्य प्रमुख अधिकारियों का फेरबदल शामिल हो सकता है।