पटना

बिहार पुलिस में 20,937 पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान, सीधी बहाली और प्रोन्नति से नियुक्ति प्रक्रिया होगी पूरी

गृह विभाग ने पुलिस विभाग में 20,937 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें 10,468 पद सीधी भर्ती और 10,469 पद प्रोन्नति से भरे जाएंगे। इससे लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी।
2 min read
• •
May 15, 2026
Jamui police investigation
नाबालिग छात्र-छात्रा का रास्ता रोककर दुर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस की आई प्रतिक्रिया (File Photo)

गृह विभाग ने बिहार पुलिस विभाग में 20,937 पदों पर नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल पदों में से 10,468 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी, जबकि 10,469 पद विभागीय प्रोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे। गृह विभाग की ओर से यह निर्णय बिहार पुलिस के आधुनिकीकरण, बल विस्तार और बढ़ती जनसंख्या के अनुपात को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस निर्णय से पुलिस विभाग में लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

ERSS परियोजना के तहत 19,288 पदों का सृजन

गृह विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, ERSS (Emergency Response Support System) परियोजना के द्वितीय चरण में 03 फरवरी 2023 को कुल 19,288 पदों का सृजन किया गया था, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल हैं।इन सभी पदों को वेतन स्तर के अनुसार वर्गीकृत किया गया है। इसमें सीधी नियुक्ति तथा पदोन्नति दोनों प्रकार के पद शामिल हैं।

पदसंख्या
पुलिस निरीक्षक 259
पुलिस अवर निरीक्षक 1829
सहायक अवर निरीक्षक 1218
चालक हवलदार 694
चालक सिपाही 2353
हवलदार 2943
सिपाही 9992

बिहार में 48,447 नए पुलिस पदों का सृजन

सरकार ने 20,937 पुलिस अवर निरीक्षक एवं समकक्ष पदों में से 50 प्रतिशत पदों को पदोन्नति के लिए आरक्षित किया है। इन पदों को विभागीय कर्मियों की पदोन्नति के माध्यम से भरा जाएगा। इस निर्णय से प्रमोशन के अवसर बढ़ेंगे और निचले स्तर से अधिकारियों के पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।

पदसंख्या
पुलिस अवर निरीक्षक एवं समकक्ष 20,937
सिपाही एवं समकक्ष 22,010
चालक सिपाही एवं समकक्ष 5500

पुलिस पदों में 50% प्रमोशन को मिली मंजूरी

गृह विभाग की ओर से पदों को स्वीकृति दिए जाने के बाद पत्र महालेखाकार और वित्त विभाग को भेज दिया गया है। गृह विभाग द्वारा भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि बढ़ती जनसंख्या के अनुरूप सृजित 48,447 पदों में प्रारंभिक स्वीकृति के समय पदोन्नति वाले पद शामिल नहीं थे। हालांकि, अब पुलिस अवर निरीक्षक एवं समकक्ष पदों में 50 प्रतिशत पदों को पदोन्नति के लिए चिन्हित करने की सहमति दी गई है।

Updated on:
15 May 2026 02:35 pm
Published on:
15 May 2026 02:02 pm
Also Read
View All
पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का आक्रोश मार्च, तेजस्वी यादव को SDPO की गाड़ी में ले गई पुलिस

RJD के ब्लॉक प्रदर्शन पर JDU महासचिव का तंज, बोले- मोटे होते जा रहे हैं तेजस्वी, पैदल घूमेंगे तो चर्बी मिटेगी

प्रशांत किशोर का बड़ा दावा- बांकीपुर से शुरू बदलाव का दौर रुकेगा नहीं, शिक्षकों-युवाओं से किए बड़े वादे

रोहिणी आचार्य-साधु यादव मुलाकात पर रामकृपाल यादव बोले- मामा ने बेटी की तरह पाला है, लंबे समय बाद लौटी हैं तो क्यों न मिलें?

विपक्ष के मार्च पर BJP का तंज, मृत्युंजय तिवारी बोले- सत्ता के लिए मछली की तरह तड़प रहे, 25 साल सड़क पर ही रहेंगे