पटना

Bihar Politics: कांग्रेस ने पूर्व मंत्रियों, विधायकों समेत 43 नेताओं को थमाया कारण बताओ नोटिस, मंडराया 6 साल के निष्कासन का खतरा

Bihar Politics: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामील होने के आरोप में 43 कांग्रेस नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन्हें जवाब देने के लिए तीन दिनों का समय दिया गया है। जवाब नहीं देने पर निष्कासन की कार्रवाई की जा सकती है। 

2 min read
Nov 18, 2025
Congress (फोटो-सोशल मीडिया)

Bihar Politics:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में मिली हार और पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने चुनावी अवधि के दौरान पार्टी की आधिकारिक लाइन से हटकर बयान देने वाले और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले 43 नेताओं को कारण बताओ नोटिस (शोकॉज नोटिस) जारी किया है।

ये भी पढ़ें

प्रायश्चित के लिए मौन उपवास रखेंगे प्रशांत किशोर, चुनाव में हार के लिए मांगी माफी

21 नवंबर तक जवाब देने का अल्टीमेटम

अनुशासन समिति ने संबंधित सभी व्यक्तियों को 21 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे तक अपना लिखित स्पष्टीकरण समिति के सामने प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। कपिलदेव प्रसाद यादव ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय-सीमा में जवाब नहीं मिलने की स्थिति में अनुशासन समिति विवश होकर कठोर कार्रवाई करेगी, जिसमें कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासन भी सम्मिलित है।

क्यों की गई कार्रवाई?

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पार्टी अनुशासन और एकता सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसे क्षति पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन्हें नोटिस जारी किया गया है उनके द्वारा मीडिया सहित अन्य सार्वजनिक मंचों पर पार्टी की आधिकारिक लाइन से हटकर बयान दिए गए थे, जिससे पार्टी की छवि, प्रतिष्ठा तथा चुनावी प्रदर्शन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

कई पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री को भी नोटिस

कारण बताओ नोटिस प्राप्त करने वाले 43 नेताओं की सूची में कई पूर्व मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हैं। इस संबंध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यालय साचिव नलिन कुमार द्वारा स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है। जिससे यह तो स्पष्ट है कि कांग्रेस पार्टी अब संगठन में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।

शोकॉज नोटिस प्राप्त करने वाले नेता

  1. अफाक आलम, पूर्व मंत्री
  2. आनन्द माधव, पूर्व प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस
  3. छत्रपति यादव, पूर्व विधायक
  4. वीणा शाही, पूर्व मंत्री
  5. डा0 अजय कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद
  6. गजानन्द शाही उर्फ मुन्ना शाही, पूर्व विधायक
  7. सुधीर कुमार उर्फ बंटी चैधरी, पूर्व विधायक
  8. कंचना कुमारी, अध्यक्ष, बांका जिला कांग्रेस कमिटी
  9. बच्चू कुमार बीरू, अध्यक्ष, सारण जिला कांग्रेस कमिटी
  10. राज कुमार राजन, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष
  11. नागेन्द्र पासवान विकल, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष
  12. मधुरेन्द्र कुमार सिंह, सदस्य, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी
  13. प्रदुमन यादव, अध्यक्ष, प्रदेश खेल प्रकोष्ठ
  14. सकीलुर रहमान, पूर्व उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस
  15. अशोक गगन, पूर्व प्रवक्ता
  16. सूरज सिन्हा, प्रवक्ता, प्रदेश कांग्रेस
  17. उर्मिला सिंह नीलू, महिला कांग्रेस
  18. सुधा मिश्रा, महिला कांग्रेस
  19. अब्दुल बाकी सज्जन
  20. वसी अख्तर
  21. रमेश सिंह
  22. कैशर खान, पूर्व महासचिव, प्रदेश कांग्रेस
  23. कुन्दन गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ
  24. राज कुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष, किसान कांग्रेस
  25. आशुतोष शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष, पटना ग्रामीण-1
  26. कुमार संजीत,
  27. नीरज कुमार
  28. राणा अजय कुमार सिंह, पूर्व प्रत्याशी
  29. रेखा पटेल, पूर्व सदस्य, अ0भा0कां0क0
  30. रीना देवी, नालन्दा जिला महिला अध्यक्ष
  31. अजय प्रताप सिंह
  32. शिवनीती सिंह, खगड़िया
  33. सुदय शर्मा, पटना महानगर
  34. सुनीता कुमारी
  35. आदित्य पासवान, पूर्व उपाध्यक्ष, सेवादल
  36. राहुल मिश्रा, सोशल मीडिया
  37. अरविन्द पासवान
  38. खुशबू कुमारी, सदस्य, प्रदेश चुनाव समिति
  39. रवि गोल्डेन, नालन्दा
  40. निधि पाण्डेय
  41. राजीव मेहता
  42. धीरेन्द्र कुमार सिंह, औरंगाबाद
  43. रवि सिंह राजपूत, औरंगाबाद

ये भी पढ़ें

लालू परिवार में अब भाभी VS ननद, रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी की पत्नी रेचल पर भी लगाए आरोप

Also Read
View All

अगली खबर