पटना

बिहार में सरकार गठन की हलचल तेज: पटना में जुटे विधायक और नेता, सीएम हाउस में अहम बैठक आज

बिहार में आज (रविवार) मुख्यमंत्री आवास पर जदयू विधायक दल की बैठक होने वाली है। इस बैठक को लेकर जदयू के सभी वरिष्ठ नेता और विधायक पटना पहुंच चुके हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने सभी विधायकों को पटना पहुंचने का निर्देश दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Apr 2026, 7:56 AM IST
Feature image
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (ANI)

बिहार में नई सरकार का गठन 15 अप्रैल को होने की संभावना है। इसे लेकर आज (रविवार) सीएम हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। बैठक में शामिल होने के लिए सत्तारूढ़ दल जदयू के कई वरिष्ठ नेता पटना पहुंच चुके हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी आज पटना पहुंचने वाले हैं। इस बैठक में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्रियों की संख्या और विभागों के बंटवारे जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, अगले दो दिनों में इन सभी विषयों पर जदयू अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे सकती है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने सभी विधायकों को पटना में मौजूद रहने का निर्देश दिया है। जो विधायक अब तक नहीं पहुंचे हैं, उन्हें भी आज हर हाल में पटना पहुंचने के लिए कहा गया है।

सत्ता परिवर्तन का पूरा प्लान तैयार

13 अप्रैल को मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जदयू नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी पहले ही कह चुके हैं कि कैबिनेट बैठक होना अनिवार्य नहीं है। फिलहाल, यदि नीतीश कुमार सरकार 13 अप्रैल को कैबिनेट बैठक करती है, तो उससे संबंधित नोटिफिकेशन आज शाम तक जारी किया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए की बैठक में अपना इस्तीफा पेश कर सकते हैं, जिसके बाद वे राज्यपाल को औपचारिक रूप से त्यागपत्र सौंपेंगे। उनके इस्तीफे के बाद एनडीए विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हो सकता है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।

Updated on:
12 Apr 2026, 7:56 AM IST
Published on:
Also Read
View All
आनंद मोहन सरेंडर से पहले भरेंगे हुंकार, CM सम्राट के क्षेत्र से शुरू करेंगे यात्रा, बोले- पूरे देश को बताऊंगा मैं निर्दोष हूं

जेल जाने से पहले पटना में राजपूत नेताओं के साथ आनंद मोहन की बड़ी बैठक, महाजूटान पर जेडीयू की आई प्रतिक्रिया

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

राजभवन के सवालों के बाद प्रोफेसर पद से मंत्री अशोक चौधरी का इस्तीफा, तेजस्वी बोले- लगता है अपनी गलती मान ली

अनंत सिंह की नकल उतारते हुए मीसा भारती ने कसा तंज, बोलीं- पहले JDU में थे, अब पता नहीं किस दल में जाएंगे, वीडियो वायरल