पटना

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बगावत की आहट? लिट्टी-चोखा पार्टी से गायब रहे RLM के 3 MLA

Bihar Politics: RLM के चार में से तीन विधायक उपेंद्र कुशवाहा के पटना स्थित आवास पर आयोजित लिट्टी-चोखा पार्टी में शामिल नहीं हुए। ये तीनों विधायक दिल्ली गए और बीजेपी नेता नितिन नवीन से मिले, जिससे पार्टी में अनबन की अटकलें तेज हो गईं।
2 min read
Dec 25, 2025
Upendra Kushwaha
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा। (Photo-IANS)

Bihar Politics: बिहार में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के चार में से तीन विधायक पार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के पटना आवास पर आयोजित पारंपरिक लिट्टी-चोखा भोज में शामिल नहीं हुए। इस गैरमौजूदगी ने राजनीतिक गलियारों में पार्टी के अंदरूनी कलह को लेकर अटकलों को हवा दे दी है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा में पहले भी खटपट की खबरें आ चुकी है। लेकिन पार्टी की ओर से एकजुटता का दावा किया जाता रहा है।

कुशवाहा के घर पर थी पार्टी

दरअसल, बुधवार शाम को उपेंद्र कुशवाहा के घर पर लिट्टी-चोखा पार्टी रखी गई थी। इस पार्टी में राजनीति और मीडिया से जुड़े कई लोग शामिल हुए, लेकिन RLM के तीन विधायक माधव आनंद, रामेश्वर महतो और आलोक सिंह इस पार्टी में नजर नहीं आए। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कुल चार विधायक हैं, जिनमें से एक उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता हैं। ऐसे में पार्टी से इन तीनों विधायकों की गैरमौजूदगी से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

नितिन नबीन से की मुलाकात

इस मामले में राजनीतिक सरगर्मी तब और बढ़ गई जब पता चला कि लिट्टी-चोखा भोज में शामिल न होने वाले तीनों विधायक दिल्ली गए थे और वहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर रालोमो विधायक रामेश्वर महतो के सोशल मीडिया पर पोस्ट भी गई। इस तस्वीर ने राजनीतिक गलियारों में इस अटकल को और तेज़ कर दिया है कि क्या RLM के अंदर कोई बड़ा राजनीतिक फैसला होने वाला है। हालांकि बीजेपी ने इसे एक औपचारिक मुलाकात बताया है।

तस्वीर शेयर करते हुए रामेश्वर महतो ने लिखा, " भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन जी से उनके पदभार ग्रहण के उपरांत औपचारिक एवं शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मधुबनी विधानसभा के माननीय विधायक माधव आनंद, दिनारा विधानसभा से विधायक आलोक सिंह जी भी उपस्थित रहे। हम सभी ने उनके नए दायित्व के सफल एवं प्रभावी निर्वहन हेतु शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।"

रामेश्वर महतो की नाराजगी पहले से ही चर्चा का विषय

RLM विधायक रामेश्वर महतो की नाराजगी कोई नई बात नहीं है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नेतृत्व के इरादों और नीतियों पर सवाल उठाए थे। उनके शब्दों को पार्टी नेतृत्व से असंतोष के संकेत के तौर पर देखा गया था। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के अंदर मंत्री पदों को लेकर भी बेचैनी है, जिसने विधायकों की नाराजगी को और बढ़ा दिया है।

Updated on:
25 Dec 2025 04:34 pm
Published on:
25 Dec 2025 04:34 pm
Also Read
View All
बांकीपुर उपचुनाव में ट्रांसजेंडर प्रिया सिन्हा की एंट्री; निर्दलीय किया नामांकन, बोलीं- जनता काम देखती है, कद नहीं

‘दरोगा ने मारा या SP मारे’, भरत तिवारी एनकाउंटर केस में कोर्ट में गवाही, भाभी बोली- न्यायपालिका पर हम लोगों को भरोसा है

Bankipur By-election: तेजप्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर बेटी का भावुक बयान, बोली-‘मेरी मां निर्दोष हैं’

Bankipur By Election: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद मिली जमानत

बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी के बाद पुलिस वैन से वीणा मानवी का वीडियो, कहा- भले ही PK जीत जाएं, BJP को हरा देना