पटना

बिहार के टॉप मेडिकल कॉलेज IGIMS ने क्यों MBBS सप्लीमेंट्री की परीक्षा रद्द की? डॉक्टरों ने किया खुलासा

IGIMS ने 2025 की MBBS सप्लीमेंट्री परीक्षा रद्द कर दी। जांच के बाद अधिकारियों और कुछ छात्रों को नोटिस जारी किया गया।

1 minute read
Apr 30, 2026

बिहार के प्रमुख मेडिकल संस्थानों में शामिल इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IGIMS) को वर्ष 2025 में आयोजित एक सप्लीमेंट्री एमबीबीएस परीक्षा रद्द करनी पड़ी। यह निर्णय तब लिया गया, जब एक आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट में परीक्षा के संचालन में अनियमितताओं (मालप्रैक्टिस) के संकेत मिले। इस मामले की जांच के लिए IGIMS ने डीन (एकेडमिक्स) की अध्यक्षता में एक आंतरिक समिति गठित की थी। दरअसल, मार्च में एक गुमनाम ईमेल के जरिए नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) को परीक्षा से जुड़ी शिकायतें भेजी गई थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि यह सप्लीमेंट्री परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित हुई थी, जिसमें 10 छात्रों ने भाग लिया था।

ये भी पढ़ें

बिहार: बीमारी ‘साबित’ करने के लिए हाथ में ड्रिप लगाकर लड़खड़ाते कदमों से सेंटर पहुंची सेविका, VIDEO वायरल

जांच में अनियमितता की पुष्टि

IGIMS के डिप्टी डायरेक्टर एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. विभूति पी. सिन्हा ने कहा कि चार सदस्यीय आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट में सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद इन्हें रद्द करने का निर्णय लिया गया। साथ ही, इस मामले में संबंधित अधिकारियों और संदेह के घेरे में आए छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि सामान्यतः गुमनाम ईमेल पर कार्रवाई नहीं की जाती, लेकिन इस मामले में लगाए गए आरोप गंभीर थे, इसलिए जांच समिति ने उनकी पड़ताल की। जांच के दौरान कुछ संकेत भी मिले, जिसके आधार पर संस्थान को चार सदस्यीय आंतरिक समिति का गठन करना पड़ा।

IGIMS परीक्षा विवाद

डॉ. सिन्हा के अनुसार फिलहाल इतना ही कहा जा सकता है कि समिति की रिपोर्ट में परीक्षा में अनियमितताओं की बात सामने आई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रिंसिपल इस समिति का हिस्सा नहीं थे, लेकिन उनसे परामर्श लिया गया था। IGIMS के एक डॉक्टर ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा कि सप्लीमेंट्री परीक्षा में हुई गड़बड़ी के लिए संबंधित प्रशासकों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी तेज, भाजपा और जदयू के बीच 16-16 फॉर्मूला तय; जातीय समीकरण साधने की कोशिश
Published on:
30 Apr 2026 10:23 am
Also Read
View All