पटना

Bihar Weather: बिहार में ठंड और कोहरे का कहर, इस दिन से और गिरेगा तापमान, अलर्ट जारी

Bihar Weather बिहार में अगले तीन दिनों के बाद कड़ाके की ठंड का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 24 नवंबर से न्यूनतम तापमान गिरने लगेगा। जिसकी वजह से बिहार में ठंड बढ़ने की संभावना है।

2 min read
Nov 21, 2025
बिहार में अगले 72 घंटे में बदलेगा मौसम। फोटो सोशल साइट फेसबुक

Bihar Weather बिहार में पछुआ हवा की रफ्तार में ब्रेक लगने के बाद भी ठंड और कोहरा लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों (24नवंबर) के बाद तापमान और नीचे जाने की संभावना है। बिहार में अभी न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जिसके अगले तीन दिनों के बाद (24 नवंबर) 2‑3 डिग्री और कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज (21 नवंबर) बिहार के 18 जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

CM Nitish Oath Ceremony: पीएम मोदी का पटना में दिखा देसी अंदाज, फिर लहराया गमछा, देखिए वीडियो

दिन और रात के तापमान में अंतर

मौसम विभाग के अनुसार गुरूवार को गया में सबसे कम तापमान 10.8डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि पटना में 12.7डिग्री सेल्सियस और भागलपुर में 14.4डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बिहार में दिन का अधिकतम तापमान 27‑31डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की वजह से दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है। इस कारण लोगों को दिन में हल्की ठंड लग रही है, जबकि रात में कड़ाके की ठंड परेशान कर रही है।

कोहरे का कहर

मौसम विभाग ने बताया है कि शुक्रवार को पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल और मधेपुरा में सुबह के समय कोहरा रहेगा। इससे कई जगहों पर दृश्यता 1,000मीटर तक घट सकती है। उत्तरी और मध्य बिहार में कोहरे के कारण लोग परेशान हैं। पटना, भोजपुर, सिवान, गया, मधुबनी और पूर्णिया में सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई है, जिसका प्रभाव वाहनों के परिचालन पर सबसे अधिक देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 नवंबर के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक लो‑प्रेशर सिस्टम बनने की संभावना है, जिससे 23 और 24 नवंबर को बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है। बारिश के बाद ठंड और बढ़ने की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम

IMD के अनुसार आज (21 नवंबर) पूरे बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश की आज कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 28°C से 30°C और न्यूनतम तापमान 12°C से 18°C के बीच रहने की संभावना है। लेकिन, पश्चिमी हवाओं की रफ्तार कम होने और रात में आसमान साफ रहने की वजह से तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। हवा की रफ्तार लगभग 25 किमी प्रति घंटे है। सुबह की अपेक्षा रात में ठंड ज्यादा महसूस होती है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा है। अधिकतम तापमान का रेंज 26.9 डिग्री से लेकर 30.8 डिग्री सेल्सियस के बीच था, जिसमें की पूर्णिया सबसे गर्म 30.8 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच था, जिसमें पूसा, समस्तीपुर का तापमान 13 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान गिरने की वजह से प्रदेश के कई शहरों में रात में ठंड बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें

बिहार चुनाव: असम के सीएम बोले- मेरा था दस हज़ार वाला आईडिया, जेडीयू के बुलावे पर पटना में दिया था प्रेजेंटेशन!

Published on:
21 Nov 2025 07:16 am
Also Read
View All

अगली खबर