पटना

सावधान बिहार! आज से शुरू होगी कड़ाके की ठंड, तेजी से गिरेगा तापमान, जानिए अपने शहर का हाल

Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में 2 से 4°C की और गिरावट होगी। कैमूर 9.4°C के साथ सबसे ठंडा रहा। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 500 मीटर तक गिरी है

2 min read
Dec 01, 2025
Weather Update Meteorologists Predict 27 November-3 December Rajasthan severe cold with cold wave alert
फाइल फोटो पत्रिका

Bihar Weather: दिसंबर की शुरुआत होते ही बिहार में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 1 दिसंबर से राज्य में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है। घना कोहरा और ठंडी पछुआ हवा लोगों की मुश्किलों को और बढ़ाने वाली है। तापमान में अचानक भारी गिरावट दर्ज हो रही है और आने वाले दिनों में रात और सुबह का तापमान और नीचे जा सकता है।

कैमूर रहा सबसे ठंडा जिला

पिछले तीन दिनों से कैमूर बिहार का सबसे ठंडा जिला बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इसके अलावा पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, मधुबनी, दरभंगा, नवादा और पटना समेत कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट संभव है, जिससे सुबह और शाम की ठिठुरन काफी बढ़ जाएगी। हालांकि दिन के समय में तेज धूप की वजह से ठंड से राहत रहेगी।

क्यों बढ़ी ठंड?

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तर भारत में एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके कारण हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है। इसके प्रभाव से मैदानी क्षेत्रों में ठंडी और शुष्क पछुआ हवाएं तेजी के साथ बह रही हैं। हवाओं की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुँचने की संभावना है, जिसके चलते ठंड और भी अधिक महसूस होगी।

इन जिलों में सबसे अधिक असर

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, शिवहर और सीतामढ़ी में शीतलहर का प्रभाव सबसे ज्यादा दिखाई देगा। इन जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाने और दृश्यता बेहद कम होने की आशंका है। शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में सूर्यास्त के बाद तापमान तेजी से नीचे आ रहा है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

कोहरा से यातायात प्रभावित

पटना, बेगूसराय, गोपालगंज, पूर्णिया और पश्चिम चंपारण में शनिवार की सुबह से ही मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण कुछ जगहों पर विजिबिलिटी कम होकर 500 मीटर तक पहुंच गई। कोहरे की वजह से वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीरे-धीरे गाड़ी चलानी पड़ी। खराब मौसम और कोहरे के मद्देनजर रेलवे ने भी 1 दिसंबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक बिहार आने और बिहार से जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है

राजधानी पटना और प्रमुख जिलों का तापमान

राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 11.5 से 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरपुर में पारा रात के समय 10 डिग्री तक गिर गया है। औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री रहा, जबकि फारबिसगंज 30.2 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि 3 दिसंबर के बाद ठंड का दूसरा चरण आएगा, जिसमें तापमान और गिर सकता है। रात के समय लोगों को भारी ठिठुरन का सामना करना पड़ सकता है।

जिले/शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
उत्तर-पश्चिम बिहार (North West Bihar)पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, बेतिया26-30°C12-15°C
उत्तर-मध्य बिहार (North Central Bihar)सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर26-28°C13-16°C
उत्तर-पूर्व बिहार (North East Bihar)सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार27-30°C14-16°C
दक्षिण-पश्चिम बिहार (South West Bihar)बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद25-28°C10-13°C
दक्षिण-मध्य बिहार (South Central Bihar)पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, जहानाबाद, नवादा26-28°C12-15°C
दक्षिण-पूर्व बिहार (South East Bihar)भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया26-29°C13-15°C
Published on:
01 Dec 2025 07:42 am