पटना

Bihar Weather: बिहार में ठंड ने दी दस्तक, इन 15 जिलों में गिरा तापमान, कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार

Bihar Weather: बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है। नवंबर में ही दिसंबर जैसी ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में यह और बढ़ने वाला है। जिसकी वजह से रात में कंपकंपी बढ़ेगी।

2 min read
Nov 15, 2025
मौसम विभाग का अलर्ट जारी (photo source- Patrika)

Bihar Weather बिहार में ठंड ने दस्त दे दी है। नवंबर में ही दिसंबर और जनवरी वाली ठंड पड़ने लगी है। बिहार के कई जिलों में रात का तापमान में लगातार गिर रहा है। प्रदेश में तापमान अपने निचले स्तर यानी 11°C पर है। इसकी वजह से सुबह और शाम में सूरज ढलते ही ठंड लगने लग रही है। मौसम विभाग का कहना है कि यह तो मात्र ट्रेलर है। आने वाले दिनों में पटना, गया, रोहतास समेर बिहार के 15 जिलों के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इन जिलों में अगले 72 घंटों में ठिठुरन बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें

इनसाइड स्टोरी: दुलारचंद यादव हत्याकांड ने मोकामा में कैसे पलटी बाजी? पढ़िए अनंत सिंह की जीत की कहानी

उत्तर-पश्चिमी हवा बनी वजह

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के ऊपरी इलाकों में हो रही बर्फबारी की वजह से बिहार में ठंड बढ़ रही है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही ठंडी हवा के कारण तापमान में तेज गिरावट हो रही है। इसकी वजह से अगले 48 घंटों में पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, गोपालगंज, सीवान और सारण जिलों में 1-2°C रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

सुबह घना कोहरा, रात में कंपकंपी

मौसम विभाग के अनुसार ठंड बढ़ने पर आने वाले दिनों में सुबह घना कोहरा रहेगा। कई जिलों में दृश्यता 50 मीटर तक गिर सकती है, वहीं रात होते ही ठंडी हवाओं की वजह से कंपकंपी बढ़ेगी। बिहार के अधिकांश जिलों में अभी भी पछुआ हवा चलने के कारण दिन का तापमान 26-30°C और रात का तापमान 11-16°C के बीच दर्ज किया गया है। पछुआ हवा इसी तरह से चलती रही तो मौसम विभाग का कहना है किय ये अगले कुछ दिनों में यह 8-9°C तक जा सकते है।

कैसा रहेगा अगले सात दिनों का मौसम?

आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले सात दिनों यानी 20 नवंबर तक दक्षिण बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 26 से 28°C के बीच रहने की संभावना है। जबकि उत्तर और उत्तर-पश्चिमी भागों में यह 28 से 30°C तक पहुंच सकता है। जबकि दक्षिण मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार में रात का तापमान 11 से 14°C के बीच में रहने की संभावना है। बिहार के अन्य भागों में तापमान 14 से 16°C के बीच रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें

Bihar Election Results 2025: चिराग पासवान का स्ट्राइक रेट का टेस्ट, जानें 28 सीटों में लोजपा कितने पर आगे?

Published on:
15 Nov 2025 07:24 am
Also Read
View All

अगली खबर