पटना

अगले तीन घंटे में इन 20 जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानिए 20 सितंबर तक कैसा रहेगा आपके शाहर का मौसम

Bihar Weather बिहार में मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ने के कारण झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को प्रदेश के 36 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। 20 सितबंर तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
less than 1 minute read
Sep 18, 2025
Bihar Weather
पटना और आसपास के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ANI

Bihar Weather बिहार में मानसून के पूरी तरह से सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मानसून मजबूत रहेगा। इसकी वजह से प्रदेश में अगले 48 घंटे तक हल्की-तेज बारिश होती रहेगी। मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को प्रदेश के 36 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जबकि दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे में बिहार के 20 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर बिहार में होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है। पिछले 24 घंटे में सीवान, नालंदा, रक्सौल, बेतिया, समस्तीपुर, शिवहर और गोपालगंज में अच्छी बारिश हुई, जबकि राजधानी पटना में बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई. हालांकि, उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली।

20 सितंबर तक होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में लो-प्रेशर एरिया मजबूत बनने के कारण बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। इसकी वजह से बिहार में मानसून दोबारा सक्रिय हुआ है। मानसून के सक्रिय होने की वजह से वातावरण में नमी बढ़ गया है। इससे 20 सितंबर तक प्रदेश में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इस साल मानसून की धीमी रफ्तार ने किसानों को काफी परेशान किया है।

अगले तीन घंटे में इन शहरों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन घंटे में बिहार के पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, जमुई, बांका, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, पटना, सारण, भोजपुर, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, सुपौल, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी में बारिश हो सकती है।

Updated on:
18 Sept 2025 08:26 am
Published on:
18 Sept 2025 08:22 am