पटना

Bihar Weather: बिहार में पछुआ हवा की धीमी पड़ी रफ्तार, IMD ने ठंड को लेकर शेयर किया लेटेस्ट अपडेट

Bihar Weather पछुआ हवा की वजह से बिहार में पिछले एक सप्ताह से रात का तापमान 5°C से 10°C के बीच बना है। मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवा की रफ्तार धीमी होने से तापमान में मामूली 1-2°C वृद्धि की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2025, 6:59 AM IST
Delhi Noida Gurugram Faridabad and Ghaziabad experience severe cold imd new prediction
मौसम विभाग ने ठंड को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी।

Bihar Weather पिछले एक हफ्ते से पछुआ हवा के कारण बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात का तापमान 5 °C से 10 °C के बीच पहुँच गया है। मंगलवार की रात तापमान गिरकर 8.2 °C दर्ज किया गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि बुधवार को पछुआ हवा की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ हवा की रफ्तार धीमी पड़ने की वजह से तापमान में मामूली बढ़ोतरी का पूर्वानुमान है।

कैसा रहेगा आज मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज (बुधवार) सुबह और शाम में धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन में धूप खिलने की वजह से पटना के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन शाम में ठंड बढ़ने की संभावना है। बिहार केअधिकांश क्षेत्रों में शुष्क मौसम के साथ हल्की गति (लगभग 25 km/घंटा) की पछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है। इसकी वजह से लोगों को ठंड से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में भी 1‑2 °C की क्रमिक वृद्धि दर्ज हो सकती है। जिससे अधिकतम तापमान 26‑32 °C और न्यूनतम तापमान 12‑18 °C के बीच रहेगा।

ठंड से मिलेगी राहत

मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवा की रफ्तार कम होने की वजह से ठंड से राहत मिलने की संभावना है। लेकिन प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है। मंगलवार को सर्वाधिक तापमान 31.4 °C पूर्णिया में दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 8.2 °C कैमूर में नापा गया। पछुआ हवा की वजह से बिहार में पिछले एक सप्ताह से रात का तापमान 5°C से 10°C के बीच बना है।

इन जिलों में है कड़ाके की सर्दी

बिहार में मंगलवार को सबसे अधिक ठंड कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा और बक्सर में पड़ी। यहां का तापमान रविवार को तो 7°C तक पहुंच गया था। हालांकि सोमवार को एक से दो डिग्री सेल्सियस तक ही वृद्धि हुई है और मंगलवार को 8°C दर्ज किया गया।

Updated on:
19 Nov 2025, 6:59 AM IST
Published on: