पटना

Bihar Weather: दशहरा घूमने से पहले जान ले अपने शहर का हाल, इन सात शहरों में होगी आज बारिश

Bihar Weather मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह में बिहार में झमाझम बारिश होगी। 02 अक्तूबर से 05 अक्तूबर तक बिहार के सभी जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Oct 2025, 7:57 AM IST
बदल गया मौसम! Image Source - Pinterest
बदल गया मौसम! Image Source - Pinterest

Bihar Weather: मौसम विभाग की ओर बिहार के सात जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया है। किशनगंज, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, मधेपुरा और सुपौल में बारिश के साथ साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।मौसम विभाग का कहना है कि भारी बारिश के कारण इन शहरों में दशहरा का मेला फीका पड़ सकता है।

कैसा रहेगा मौसम?

इसके अतिरिक्त उत्तर बिहार के अधिसंख्य जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है। खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया में वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण बिहार के पूर्वी एवं मध्य इलाकों के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मॉनसून की विदाई से पहले होगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसून की विदाई से पहले बारिश का यह सिलसिला छह अक्टूबर तक जारी रहेगा। इस दौरान बिहार के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। उत्तर बिहार में इसका सबसे असर ज्यादा दिखेगा। बारिश हुई तो तापमान में भी गिरावट होगी। मौसम विभाग के अनुसार कल (02 अक्टूबर, 2025) के बाद से राज्य में तीन से चार डिग्री पारा गिर सकता है।

तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई

मंगलवार को राज्य के तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई। पटना में आठ डिग्री अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान मोतिहारी में 38 डिग्री सेल्सियस रहा। दूसरे नंबर पर फारबिसगंज रहा जहां का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि राज्य का औसत तापमान 35 डिग्री के करीब रहा।

Updated on:
1 Oct 2025, 7:57 AM IST
Published on: