पटना

Bihar Weather: बिहार में मॉनसून की हुई विदाई या होगी और बारिश? जानें बारिश को लेकर क्या है अपडेट

Bihar Weather बिहार में मॉनसून की विदाई से पहले बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर अपडेट शेयर किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

2 min read
Aug 28, 2025
बिहार में कुछ जिलों में कल से होगी बारिश । फोटो-ANI

Bihar Weather बिहार में मानसून की विदाई में अभी समय है। लेकिन उससे पहले प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम का अलग अलग रंग दिखा। बुधवार को कहीं पूरे दिन तीखी धूप व बादलों की आवाजाही लगा रहा। इससे लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे। लेकिन शाम में मौसम सामान्य हो गया। आज भी मौसम का ऐसा ही रूप देखने को मिलेगा। हालांकि मौसम विभाग ने बिहार के 12 जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से मौसम में बदलाव के आसार है।

ये भी पढ़ें

Voter Adhikar Yatra: प्रियंका के साथ बाइक पर दिखे राहुल गांधी, बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंची ‘वोटर अधिकार यात्रा’- VIDEO

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की ओर से बिहार के कुछ स्थानों पर आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी पटना सहित 12 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही इन जिलों में वज्रपात के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, और सारण में हल्के से मध्यम बारिश होगी। शेष जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

बुधवार को कैसा था मौसम

राजधानी पटना सहित 16 जिलों में बुधवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 35.1 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पूर्वी चंपारण में 24 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। पिछले 24 घंटों के दौरान वैशाली जिले के पातेपुर में 34.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। गयाजी के मोहरा में 22.6 मिमी, गयाजी के अतरी में 22.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के रेवाघाट में 20.4 मिमी, अररिया के सिकटी में 14.6 मिमी, वैशाली में 14.2 मिमी, खगड़िया में 10.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

कब होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून की विदाई में अभी थोड़ा समय बचा हुआ है। इसीलिए कुछ दिनों के ब्रेक बाद अभी बारिश होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30, 31 और एक सितंबर को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। तब तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बिहार में अभी तक सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश हुई है।

ये भी पढ़ें

Voter Adhikar Yatra: भैंस तो छोड़ो, उन्होंने आपके वोट चुरा लिए… प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, देखिए वीडियो

Updated on:
28 Aug 2025 08:37 am
Published on:
28 Aug 2025 08:36 am
Also Read
View All

अगली खबर