पटना

Bihar Weather: बिहार का बदला मौसम का मिजाज, जानें दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा मौसम? आईएमडी ने शेयर किया लेटेस्ट अपडेट

Bihar Weather मौसम विभाग ने दुर्गा पूजा को लेकर ताजा अपडेट शेयर कर बता दिया कि कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या गर्मी से रहेंगे परेशान?
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2025, 8:14 AM IST
Bihar Weather
सांकेतिक तस्वीर- फोटो ANI

Bihar Weather: बिहार में मौसम को लेकर मौसम विभाग ने शुक्रवार को एक बड़ा अपडेट शेयर करते हुए बताया कि दुर्गा पूजा में बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग ने इससे पहले 27 और 28 सितंबर को बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया था। लेकिन, शुक्रवार (27 सितंबर) को मौसम विभाग ने कहा कि बिहार के लोगों को दुर्गा पूजा पंडाल घुमने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।

दुर्गा पूजा में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने कहा कि कुछ दिन पहले तक लग रहा था कि बारिश के कारण लोग दुर्गा पंडाल देखने निकलेंगे। लेकिन, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। बारिश से तो लोगों को राहत मिली है लेकिन गर्मी और पसीने लोग परेशान रहेंगे। पूजा पंडाल घूमने निकलने वाले लोग गर्मी और उमस से परेशान रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आज से बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, 2 अक्टूबर से अब बारिश होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान छिटपुट वर्षा कहीं-कहीं दिख सकती है।

आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में रविवार को मौसम शुष्क ही रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिमी बिहार के सीमावर्ती जिले और सीमांचल के जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। पटना, गयाजी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर सहित शेष जिलों का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा। इन जिलों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। उमस की वजह से लोग ज्यादा परेशान होंगे। हालांकि धूप में नमी मिल सकती है.

दुर्गा पूजा तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है। राज्य के अधिकांश भागों में गर्म और उमस से लोग परेशान रहेंगे। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है। इसके साथ ही तेज़ गति (50 किमी तक) हवा चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 01 अक्टूबर तक मौसम इसी प्रकार रहने की उम्मीद है। 02 अक्टूबर से एक बार फिर से मानसून मजबूत होगी औरभारी बारिश होने की संभावना है।

Updated on:
28 Sep 2025, 8:14 AM IST
Published on: