Bihar Weather मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार बिहार में 16 जुलाई से एक बार फिर से झमाझम बारिश होगी। हालांकि पटना समेत आस पास के जिलों में आज भी कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।
Bihar Weather बिहार में 16 जुलाई से फिर झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण के मुकाबले उत्तर बिहार के ज्यादातर जगहों पर बारिश होगी। अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित 19 जिलों में बादलों की आवाजाही होते रहेगी। इस दौरान ठनका गिरने और छिटपुट वर्षा की संभावना है। पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान एक-दो स्थानों पर बिजली गिरने के साथ साथ बारिश होने की भी संभावना है। पटना में बुधवार की रात से विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। पिछले दो दिनों से रूक-रूक कर हो रही ही बारिश के कारण पटना के न्यूनतम तापमान 2.3 और अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। पटना का न्यूनतम तापमान 25.9 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में लगभग 6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
| औरंगाबाद | 25.8 मिमी |
| सहरसा | 21.6 मिमी |
| बांका | 16.2 मिमी |
| नवादा | 15.4 मिमी |
| पटना | 14.0 मिमी |
| सुपौल | 12.4 मिमी |
| समस्तीपुर | 11.2 मिमी |
| झाझा | 10.4 मिमी |
| समस्तीपुर | 10.4 मिमी |
| भागलपुर | 10.2 मिमी |
| पटना शहर | 9.2 मिमी |
बिहार में 17 जून को मॉनसून प्रवेश किया था। मॉनसून के प्रवेश करने के बाद प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर बारिश हुई थी। लेकिन, कुछ दिनों के बाद बारिश पर ब्रेक लगता चला गया। पिछले एक सप्ताह से तो कई जिलों में लगभग बारिश पर ब्रेक ही लग गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार तक बिहार में सामान्य से 52 प्रतिशत कम बारिश हुई है। राज्य में 275.1 मिलीमीटर बरसात होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 133.2 मिलीमीटर ही हुई है।
किस शहर में कितना रहा अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| पटना | 31.0 डिग्री सेल्सियस | 25.9 डिग्री सेल्सियस |
| गयाजी | 27.5 डिग्री सेल्सियस | 25.0 डिग्री सेल्सियस |
| भागलपुर | 29.6 डिग्री सेल्सियस | 25.4 डिग्री सेल्सियस |
| मुजफ्फरपुर | 32.4 डिग्री सेल्सियस | 26.7 डिग्री सेल्सियस |
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बिहार के अरवल, जहानाबाद और भभुआ को छोड़कर प्रदेश के सभी 35 जिलों में हल्की बारिश हुई। भोजपुर, पूर्वी चंपारण और किशनगंज जिले में 46 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इसके कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। राज्य का सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री वाल्मीकि नगर में और सबसे कम पारा 24.3 डिग्री सेल्सियस बांका में दर्ज किया गया।