पटना

Bihar Weather: बिहार में मानसून पर ब्रेक, उमस और गर्मी से लोग परेशान, जानें कब होगी बारिश?

Bihar Weather मानसून की विदाई से पहले बिहार में एक बार फिर से झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को बिहार के छह जिलों में हल्की बारिश होगी। लेकिन 10 सितंबर के बाद बिहार में एक बार फिर से झमाझम बारिश हो सकती है। 
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2025, 7:30 AM IST
Feature image
बिहार में अगले दो दिनों तक होगी बारिश । फोटो- ANI

Bihar Weather बिहार में मानसून पर ब्रेक लग गया है। इसके कारण लोग उमस और गर्मी से परेशान हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार 10 सितंबर तक ऐसा ही रहेगा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होगी। मंगलवार (2 सितंबर) को लेकर मौसम विभाग बिहार के छह जिलों में बारिश को लेकरअलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। दरअसल, बिहार में मानसून के कमजोर पड़ने के बाद बारिश पर एक बार फिर से ब्रेक लगा है। इसके कारण लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हो गए हैं।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में 10 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान लोग उमस और गर्मी से परेशान रहेंगे। दिन में चिलचिलाती धूप निकलेगी। धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 10 सितंबर के बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा। मानसून की विदाई से पहले बिहार के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

पटना में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना में सुबह तेज धूप निकलेगी। तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक रहा है। इसके कारण लोगों को गर्मी और उमस परेशान करता रहा।

29 फीसदी कम हुई बारिश

बिहार में इस वर्ष बारिश ठीक हुई है। इसके बावजूद अभी तक प्रदेश में 29 फीसदी कम बारिश हुई। प्रदेश में अब तक 782 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 554 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसके कारण धान की रोपनी और अन्य खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हुई है।

ठनका गिरने से तीन की मौत, चार जख्मी

बिहार के कैमूर में सोमवार की सुबह बिजली गिरने से 3 महिलाओं की मौत हो गई और 4 महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। गंभीर रूप से झुलसी महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। ये सभी महिलायें खेत में काम करने जा रही थीं। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

Updated on:
2 Sep 2025, 7:30 AM IST
Published on: