पटना

बिहार में नई सरकार का काउंटडाउन: शिवराज सिंह चौहान करेंगे नए CM का ऐलान, भाजपा ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

भारतीय जनता पार्टी ने शिवराज सिंह चौहान को बिहार के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वे भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता के नाम की घोषणा करेंगे। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर यह तय नहीं है कि बैठक कब होगी।

2 min read
Apr 12, 2026
शिवराज सिंह चौहान (ANI)

बिहार की राजनीति में पिछले कई दिनों से नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जारी सस्पेंस अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। शिवराज सिंह चौहान जल्द ही पटना पहुंचेंगे, जहां वे भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम का प्रस्ताव रखेंगे।

ये भी पढ़ें

Video: शांति महोत्सव में खान सर नहीं आए तो भड़क उठे छात्र, जीतन राम मांझी के सामने ही तोड़ीं कुर्सियां

शिवराज सुलझाएंगे बिहार के सीएम की गुत्थी

शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाए जाने के फैसले को काफी अहम माना जा रहा है। अनुभवी राजनेता होने के नाते उन्हें बिहार के जातीय समीकरणों और एनडीए के सहयोगी दलों (जदयू, हम, लोजपा-आर) के साथ सामंजस्य बैठाने की जिम्मेदारी दी गई है। उनके नाम के ऐलान के साथ ही अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या भाजपा सम्राट चौधरी जैसे स्थापित चेहरे पर दांव खेलेगी या फिर मध्य प्रदेश और राजस्थान की तर्ज पर कोई नया चौंकाने वाला नाम सामने आएगा। फिलहाल, मुख्यमंत्री की रेस में सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

दिल्ली में अमित शाह और नितिन नवीन के बीच महामंथन

पटना में चल रही राजनीतिक हलचल के बीच शनिवार रात दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच लगभग एक घंटे तक चली एक बैठक हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस बैठक के दौरान नए मंत्रिमंडल के गठन और पावर-शेयरिंग के फार्मूले पर अंतिम मुहर लगा दी गई। बिहार में BJP के नेतृत्व वाली नई सरकार के भीतर क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक समीकरणों को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

14 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट की बैठक 14 अप्रैल को सुबह 11:00 बजे मुख्य सचिवालय स्थित कैबिनेट कक्ष में होनी है। मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार के कार्यकाल की यह अंतिम कैबिनेट बैठक होगी। बैठक से पहले नीतीश कुमार बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद होने वाली बैठक में वे औपचारिक रूप से अपने मंत्रियों और अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त कर सकते हैं। इस बात की प्रबल संभावना है कि इस बैठक के बाद नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के लिए राजभवन जाएंगे।

ये भी पढ़ें

12 घंटे में दूसरी बार नीतीश कुमार से मिले सम्राट चौधरी, विजय चौधरी बोले- बीजेपी तय करेगी…
Also Read
View All