पटना

नितिन नवीन ने दिल्ली जाने से पहले पटना में क्या कहा? महावीर मंदिर में की पूजा, पिता को याद कर हुए भावुक

BJP National President: दिल्ली जाने से पहले, बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना के महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने अपने पिता की मूर्ति पर माला चढ़ाई और उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
2 min read
• •
Updated: 15 Dec 2025, 9:24 AM IST
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (फोटो X@ NitinNabin)

BJP National President: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद नितिन नबीन सोमवार को दिल्ली रवाना होने से पहले राजधानी पटना के ऐतिहासिक महावीर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर हनुमान जी से आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सब हनुमान जी की कृपा है- नितिन नबीन

पूजा के बाद नितिन नबीन ने कहा कि यह सब हनुमान जी और राम जी की कृपा है और अब जो जिम्मेदारी पार्टी ने सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाना उनका दायित्व है। महावीर मंदिर में दर्शन के दौरान नितिन नबीन के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, विधायक संजय गुप्ता समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पिता को दी श्रद्धांजलि

मंदिर में पूजा के बाद उन्होंने अपने दिवंगत पिता नवीन किशोर सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस मौके पर नितिन नबीन भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके पिता का जीवन राष्ट्र और पार्टी के प्रति समर्पण का उदाहरण रहा है। उन्होंने कहा, “पिताजी का सोच हमेशा यही रहा कि राष्ट्र सर्वोपरि हो। आज पार्टी ने जो आशीर्वाद और जिम्मेदारी दी है, उससे उनके सम्मान को और आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा।”

हमेशा चुनावी मोड में रहता है भाजपा का हर कार्यकर्ता

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद मीडिया से बातचीत में नितिन नबीन ने साफ शब्दों में कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता हमेशा चुनावी मोड में रहता है। चुनाव कोई भी हो और कहीं भी हो, भाजपा तैयार रहती है। संगठन की यही ताकत है। बंगाल चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर नितिन नबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसा कोई समाज नहीं है जो विकास से अछूता रहा हो। मोदी सरकार ने गांव-गांव और शहर-शहर तक विकास पहुंचाया है। यही वजह है कि भाजपा आज गरीबों और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की पार्टी बनकर खड़ी है।

नितिन नबीन ने अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा कि करीब 20 साल पहले पार्टी ने उन्हें पहला मौका दिया था। पार्टी ने सिर्फ जिम्मेदारी नहीं दी, बल्कि सिखाया, संवारा और आगे बढ़ने का अवसर दिया। कार्यकर्ताओं के साथ सीखते हुए ही हम यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि राजनीति में धैर्य और कर्म सबसे बड़ा हथियार है। अपने काम पर भरोसा रखें, पार्टी आपके परिश्रम को पहचानती है।

दिल्ली में होगा भव्य स्वागत

जानकारी के अनुसार, नितिन नबीन सोमवार सुबह 10 बजे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर पहुंचेंगे, जहां दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री उनका जोरदार स्वागत करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य शीर्ष नेताओं से हो सकती है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में यह उनकी पहली औपचारिक दिल्ली यात्रा है।

गौरतलब है कि नितिन नबीन पूर्वी भारत से भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने वाले पहले नेता हैं। लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके नितिन नबीन संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते हैं। पार्टी के भीतर उन्हें एक अनुशासित संगठनकर्ता और मजबूत रणनीतिकार के रूप में देखा जाता है।

Updated on:
15 Dec 2025, 9:24 AM IST
Published on:
Also Read
View All
अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होंगे नीतीश कुमार और लालू यादव? विधायक बोले- शादी में सत्ता पक्ष-विपक्ष नहीं होता

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती

बिहार में एनकाउंटर पर सियासत तेज: भाई वीरेंद्र बोले- यादव-मुस्लिम निशाने पर, जेडीयू बोली- पाताल से भी ढूंढ निकालेंगे

फेसबुक से मिला सुराग, गाड़ियां रोक मोबाइल टॉर्च के सहारे बीहड़ में घुसी STF; मनेर में कैसे ढेर हुए संजीत हत्याकांड के 3 शूटर?

Tejashwi Yadav New Car: धनतेरस पर नई कार! 80 लाख की लग्जरी गाड़ी में घूमते हुए नजर तेजस्वी यादव