पटना

छपरा से अगवा छात्र को पुलिस ने सकुशल छुड़वाया, फिरौती मांगने वाले अपहरणकर्ता भी हिरासत में

पटना पुलिस ने सर्तकर्ता दिखाते हुए अपहरण के ताजा मामले को सुलझा लिया है...
2 min read
• •
Updated: 10 May 2018, 5:45 PM IST
kidnapping
kidnapping

(पटना/बिहार): पटना पुलिस ने सर्तकर्ता दिखाते हुए अपहरण के ताजा मामले को सुलझा लिया है। दो दिन पहले छपरा से अगवा किए छात्र को पुलिस ने छापेमारी कर मुक्त करवाया साथ ही पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

छात्र को अगवा कर मांगी फिरौती

अपहरण का यह मामला दो दिन पहले का है। छपरा से एक स्कूली छात्र को अगवा कर लिया गया। अपराधियों ने छात्र के घर वालों को फोन कर 60 लाख रूपए की फिरौती मांगी और पुलिस को इस बात की सूचना देने और फिरौती की रकम न देने पर छात्र को जान से मारने की धमकी भी दी। गुरूवार को पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अगवा छात्र को मुक्त करवाया। छात्र को छुडवाने के बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में लग गई। छापेमारी कर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से पूछताछ चल रही है।

गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने की छापेमारी

इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकरी मनु महाराज ने बताया कि दो दिन पूर्व मंगलवार को ठेकेदार के बेटे सन्नी (जो की 9वीं कक्षा का छात्र है) को अपराधियों ने स्कूल से घर आते वक्त छपरा से अगवा कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने छात्र के परिवार वालों से फिरौती की भी मांग की थी। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बहादुरपर थाना इलाके के एक लॉज पर छापेमारी कर छात्र को मुक्त करवाया गया। छात्र को मुक्त करवाने की सूचना परिवार वालों को दी गई। छात्र को बरामद करने के बाद छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

Published on:
Also Read
View All
बिहार: सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, एक साथ 15 अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश

महाराष्ट्र से गिरफ्तार 13 लाख के इनामी माओवादी की निशानदेही पर झारखंड के जंगल से राइफल और कारतूस बरामद

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होंगे नीतीश कुमार और लालू यादव? विधायक बोले- शादी में सत्ता पक्ष-विपक्ष नहीं होता

बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, पहली बार सदन में दिखेंगे प्रशांत किशोर; सरकार को घेरने की होगी चुनौती