पटना

Chhath Puja: छठ पर आपके शहर में कब प्रकट होंगे भगवान भास्कर? जानिए सभी जिलों में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

Chhath Puja: लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन सोमवार 27 अक्टूबर को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद मंगलवार को उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा। तो इन दोनों दिन कब सूर्यास्त और सूर्योदय होगा, जानिए...
less than 1 minute read
Oct 26, 2025
Chhathi Maiya’s Blessings, Sun God for a Bright and Happy Life, Chhath Puja Spiritual Wishes,
Chhath Wishes with Suryadev’s Blessings|फोटो सोर्स – Freepik

Chhath Puja: बिहार भर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व इस बार शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को ‘नहाय-खाय’ से शुरू हुआ, रविवार, 26 अक्टूबर को खरना के साथ व्रती 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत करेंगी। इसके बाद तीसरे दिन यानी सोमवार, 27 अक्टूबर की शाम व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे, जबकि चौथे दिन मंगलवार, 28 अक्टूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

यह पर्व सूर्य उपासना और प्रकृति की आराधना का अद्भुत संगम है, जिसमें व्रती नदी, तालाब और घाटों पर संकल्प लेकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। मान्यता है कि छठी मैया की कृपा से घर में सुख, समृद्धि और संतान की दीर्घायु बनी रहती है।

बिहार के 38 जिलों में सूर्योदय और सूर्यास्त का शेड्यूल

मौसम विभाग, पटना की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर को पूरे बिहार में सूर्यास्त का समय शाम 5:01 बजे से 5:18 बजे के बीच रहेगा। वहीं 28 अक्टूबर की सुबह सूर्योदय 5:45 से 6:01 बजे के बीच होगा।

जिलासूर्यास्त (27 अक्टूबर)सूर्योदय (28 अक्टूबर)
पटना17:1105:55
गया17:1105:55
भागलपुर17:0405:47
मुजफ्फरपुर17:1005:54
पूर्णिया17:0205:46
दरभंगा17:0805:52
सहरसा17:0505:49
खगड़िया17:0605:49
बेगूसराय17:0805:50
भोजपुर17:0905:52
रोहतास17:1705:58
औरंगाबाद17:1505:57
नालंदा17:1105:53
गोपालगंज17:1305:58
सीवान17:1405:58
समस्तीपुर17:0705:51
वैशाली17:1105:55
सीतामढ़ी17:0905:54
मधुबनी17:0705:52
सुपौल17:0605:51
कटिहार17:0205:45
किशनगंज17:0405:47
अररिया17:0105:46
मधेपुरा17:0405:48
मुंगेर17:0605:49
लखीसराय17:0805:50
जहानाबाद17:1205:55
अरवल17:1405:56
शेखपुरा17:0905:51
जमुई17:0805:50
नवादा17:1005:52
सारण (छपरा)17:0805:49
पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)17:1105:57
पश्चिमी चंपारण (बेतिया)17:1205:59

मौसम रहेगा साफ और सुहावना

पटना मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 अक्टूबर को बिहार का मौसम छठ व्रतियों के लिए एकदम अनुकूल रहेगा। सुबह हल्की धुंध या कुहासा रह सकता है, लेकिन दिनभर आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 30–32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20–23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। हल्की ठंडी हवा और नदी किनारे की नमी के कारण माहौल भक्तिमय और सुहावना रहेगा।

Updated on:
26 Oct 2025 03:16 pm
Published on:
26 Oct 2025 01:42 pm