पटना

LJPR Candidate List: चिराग पासवान की पार्टी ने 14 उम्मीदवारों को दिया टिकट, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

LJP(R) Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में भाजपा, जदयू और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के बद आखिरकार चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। 
2 min read
Oct 15, 2025
Feature image
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Photo-IANS)

LJPR Candidate List: केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 14 उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें दो महिलाएं भी हैं। पार्टी की ओर से बताया गया कि यह सूची पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के मार्गदर्शन एवं निर्देशन के तहत तैयार की गई है।

दो महिला उम्मीदवारों को टिकट

सूची में रानी कुमारी (मखदूमपुर) और संगीता देवी (बलरामपुर) को टिकट दिया गया है। पार्टी ने कहा है कि सभी प्रत्याशी “बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट” के सपनों को साकार करने के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे। पार्टी का मानना है कि उम्मीदवारों का समर्पण और जनता का समर्थन सुनिश्चित करेगा कि डबल इंजन वाली एनडीए सरकार बिहार में ऐतिहासिक और प्रचंड जीत दर्ज करे।

LJPR की पहली सूची के उम्मीदवार

  1. पूर्वी चंपारण के गोविन्दगंज से राजू तिवारी
  2. सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर से संजय कुमार सिंह
  3. सिवान के दरौली (अनुसूचित जाति) से विष्णु देव पासवान
  4. सारण के गरखा (अनुसूचित जाति) से सीमांत मृणाल
  5. बेगूसराय के साहेबपुर कमाल से सुरेंद्र कुमार
  6. बेगूसराय के बखरी (अनुसूचित जाति) से संजय कुमार
  7. खगड़िया के परबता से बाबूलाल शौर्य
  8. भागलपुर के नाथनगर से मिथुन कुमार
  9. पटना के पालीगंज से सुनील कुमार
  10. बक्सर के ब्रह्मपुर से हुलास पांडे
  11. रोहतास के डेहरी से राजीव रंजन सिंह
  12. कटिहार के बलरामपुर से संगीता देवी
  13. जहानाबाद के मखदूमपुर से रानी कुमारी
  14. औरंगाबाद के ओबरा से प्रकाश चंद्र

पार्टी ने किया पोस्ट

प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के साथ पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से भी उम्मीदवारों को बधाई दी गई। संदेश में कहा गया, "लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार घोषित बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप सभी 'बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट' के सपनों को साकार करने के लिए और बिहार के सर्वांगीण विकास में आप अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। आपके समर्पण, जनता के समर्थन से बिहार विधानसभा चुनाव में डबल इंजन वाली एनडीए सरकार की ऐतिहासिक और प्रचंड जीत निश्चित है।"

Updated on:
15 Oct 2025 06:41 pm
Published on:
15 Oct 2025 06:33 pm