पटना

राबड़ी देवी पर भड़के नीतीश कुमार, कहा- ई सब को कुछ आता था? इनके पति हट गए तो CM बना दिया

Bihar Vidhan Sabha: राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और रेप की हालिया घटनाओं को लेकर विपक्ष के हंगामे पर नीतीश कुमार भड़क गए। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हुई।

2 min read
Feb 09, 2026
सीएम नीतीश कुमार (फोटो-वीडियो ग्रैब)

Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधान परिषद में बजट सत्र के पांचवें दिन सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के बीच तीखी बहस हुई। राजद की महिला पार्षदों ने राबड़ी देवी के नेतृत्व में पटना, दरभंगा और खगड़िया में हुई रेप की घटनाओं को लेकर 'नीतीश कुमार हाय-हाय' के नारे लगाए। विपक्ष के इस आक्रामक रुख को देख मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सीट से खड़े हुए और विपक्षी सदस्यों की ओर इशारा करते हुए भड़क गए।

ये भी पढ़ें

35 रुपये में एक्स-रे और 7 में ब्लड टेस्ट, पटना में यहां खुला खान सर का अस्पताल, MRI का रेट जान रह जाएंगे हैरान

क्या बोले सीएम नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राबड़ी देवी और उनके साथ खड़ी महिला पार्षदों की ओर हाथ दिखाते हुए कहा, "ये लड़की है (राबड़ी देवी), इसके जो (पति) हट गए, कुछ दिन के बाद तो इसी को सीएम बना दिया। ये लोग कोई काम किए जी? अरे तुम बोल रही हो, सुन लो… आज तक किसी महिला को बढ़ाया है? आज तक कभी कोई काम किया है?"

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 15 साल तक इन लोगों ने कुछ नहीं किया और अब जब बिहार विकास कर रहा है, तो ये लोग फालतू में हंगामा कर रहे हैं। उन्होंने सभापति से अपील की कि ऐसे हंगामा करने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए।

बिहार तरक्की कर रहा है - सीएम नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने आगे कहा, "सारा काम हो रहा है और हर तरह से बिहार बहुत तरक्की कर रहा है। केंद्र सरकार के सपोर्ट से बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। आप लोगों ने कोई काम नहीं किया है। तो आप लोग यहां क्यों खड़े हैं? और इन सभी लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए। क्या यह काम करने का सही तरीका है? इन सब का क्या मतलब है? क्या इनमें से किसी को कुछ पता था? क्या इन्होंने कोई काम किया है? कोई काम नहीं हुआ है। 15 साल तक कुछ नहीं किया गया। अभी बिहार और भी तरक्की करने वाला है। तो यह समझ लीजिए, ये लोग बिल्कुल बेकार हैं। ये किसी काम के नहीं हैं।"

राबड़ी देवी ने मांग इस्तीफा

मुख्यमंत्री के बयानों से सदन में हंगामा और बढ़ गया। राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि बिहार का कोई जिला अब बच्चियों के लिए सुरक्षित नहीं बचा है। राबड़ी देवी ने सरकार की 'महिला योजना' पर तंज कसते हुए कहा, "10 हजार रुपए देने से महिला मजबूत नहीं होगी, उन्हें सुरक्षा चाहिए। दलित, अल्पसंख्यक और गरीब बेटियों की हत्याएं और बलात्कार हो रहे हैं, इसे रोकिए।" उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

ये भी पढ़ें

‘जज के चेंबर और वॉशरूम में रखे हैं RDX, रिमोट दबाते ही होगा ब्लास्ट’, पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Also Read
View All

अगली खबर