पटना

इस तारीख को पटना में होगा एनडीए के घटक दलों का सम्‍मेलन,चुनावी तैयारियों का होगा आगाज!

बिहार बीजेपी केंद्रीय मोदी सरकार के चार साल पूरे होने जश्न के साथ आगामी चुनाव के तैयारियां शुरू करने वाली है...
2 min read
May 31, 2018
modi file photo
modi file photo

(पटना/बिहार):भाजपा उपचुनाव में हार और बिहार में आरजेडी के मुकाबले लगातार पिछड़ता दिखने के माहौल के बीच नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरे होने के जश्न के साथ ही चुनावी तैयारी में पूरी तरह जुट गई है।

केन्‍द्र में नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर पटना के ज्ञानभवन में सात जून को एनडीए के घटक दलों का एक संयुक्त सम्मेलन आयोजित किया गया है। इसमें सभी घटक दलों के नेता और केंद्रीय तथा प्रदेश के मंत्री शामिल होंगे। कार्यक्रम की मेजबानी भाजपा करने वाली है।

प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सभी घटक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया है। वह रामविलास पासवान ,उपेंद्र कुशवाहा और अन्य एनडीए नेताओं को भी निमंत्रित कर चुके हैं। नित्यानंद राय ने बताया कि सात जून के कार्यक्रम में सहयोगी दलों के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। रात्रि भोज का भी कार्यक्रम है। जनता को केन्‍द्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने के लिए भाजपा और सहयोगियों के शासन वाले सभी राज्यों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

बिहार बीजेपी ने चलाया जनसंर्पक अभियान

गौरतलब है कि 26 मई को केंद्रीय बीजेपी सरकार के चार साल पूरे हो गए है। इस अवसर पर बीजेपी हर मोर्चे पर पार्टी की उपलब्धियों का बखान कर रही है। बिहार बीजेपी की तरफ से केंद्र सरकार के काम व उपलब्धि गिनाने के लिए जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया था। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के नेता केंद्रीय मंत्री और सांसदों ने गांव-गांव जाकर बीजेपी के कामों का उल्लेख किया।

पीएम मोदी ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड

बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में कटक में बीजेपी का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया था। जिसमे उन्होंने सरकार की योजनाओं के बारे में बताया था। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा था कि हमारी सरकार कन्फ्यूजन से नहीं कमिटमेंट से चलती है।

Published on:
31 May 2018 06:01 pm
Also Read
View All
MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी खटपट, अनंत सिंह बोले- नीरज कुमार को हराने में लगा देंगे पूरी ताकत, जमानत बचाना भी होगा मुश्किल

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर तेजस्वी यादव का तंज, बोले- सरकारी आदेश वाला जबरन Happy Birthday

स्कूलों में दीप जलाने के फरमान पर भड़की राजद, पूछा- क्या बिहारवासी नरेंद्र मोदी के नौकर हैं?

BJP के ‘सेवा संकल्प’ पर तेजस्वी का तंज, बोले- बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसा नहीं, PM के जन्मदिन पर जलाएंगे 100 करोड़ का दीया-बाती

‘आपकी वजह से BJP पनपी, अब पाप धोने का वक्त आ गया’, UCC विवाद के बीच नीतीश कुमार से बोले भाई वीरेंद्र