3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार बीजेपी ने शुरू किया “जनसंर्पक अभियान”,गांव-गांव जाकर करेंगे मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान

बिहार में मोदी सरकार की उपलब्ध्यिों और कार्यों का उल्लेख करने के लिए प्रदेश बीजेपी की ओर से विशेष अभियान का आयोजन किया गया है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 29 May 2018, 4:29 PM IST

pm modi

pm modi

(पटना): केंद्रीय मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर बीजेपी ने अपनी उपलब्ध्यिों को हर मंच पर सभी के सामने रखा। बिहार में भी बीजेपी कार्यकर्ता और पार्टी नेता गांव-गांव तक जाकर मोदी सराकर के कार्यों का उल्लेख करने वाले है। इसके लिए विशेष जनसंर्पक अभियान शुरू किया गया है।

गांव-गांव जाकर करेंगे उपलब्धियों का बखान

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में प्रदेश भाजपा ने जनसंपर्क अभियान शुरु किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय के नेतृत्व में यह अभियान पटना के नाला रोड इलाके से शुरू किया गया। प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने मीडिया को बताया कि सभी केंद्रीय मंत्री, सांसद और प्रदेश भाजपा के नेता जिलों में गांव गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों का बखान करेंगे। यह कार्यक्रम लगातार जून के पहले सप्ताह तक चलेगा। राय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की सवा करोड़ जनता के लिए लगातार अच्छे काम किए हैं। इसके बारे में जनता को विस्तार से बताया जाना जरूरी भी है।

पीएम मोदी ने पेश किया था रिपोर्ट कार्ड

गौरतलब है कि 26 मई को केंद्रीय नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरे हुए। इस अवसर पर बीजेपी की ओर से अलग- अलग तरह से सरकार के कार्यों का उल्लेख किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर कटक में सरकार का रिर्पोट कार्ड पेश किया था। इस रिपोर्ट कार्ड में केंद्र सरकार की ओर से किए गए कार्यों और लाई गई विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। पीएम मोदी ने यहां कहा कि हमारी सरकार कन्फ्यूजन से नहीं कमिटमेंट से चलती है। उन्होंने कहा कि आज हर परिवार के एक ना एक सदस्य के पास बैंक अकाउंट है। पीएम ने कहा कि बीजेपी पंचायत से पार्लियामेंट वाली सरकार है। इसी का नतीजा है कि आज बीजेपी 20 राज्यों में सरकार है। देश निराशा से आशा की ओर बढ़ रहा है।