21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मदद का झांसा देकर लड़की को 2 दिनों तक घुमाया, 3 बार किया गैंगरेप; हालत बिगड़ी तो स्टेशन के पास छोड़ा

पटना जंक्शन पर एक नाबालिग को मदद करने का झांसा देकर तीन लोगों से दो दिनों तक उसे बंधक बनाए रखा और उसके साथ तीन बार गैंगरेप किया। पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

May 06, 2026

Ajmer Rape Case

अजमेर में महिला कांस्टेबल से रेप। प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar News: राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मदद के नाम पर एक 15 वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने पटना जंक्शन और बेऊर इलाके में कुल तीन बार सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने वारदात को जंक्शन के पास खड़ी एक कार और फिर बेऊर के एक निर्माणाधीन भवन में अंजाम दिया। जिससे पीड़िता की हालत इतनी बिगड़ गई कि उसे इलाज के लिए पीएमसीएच (PMCH) में भर्ती कराना पड़ा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाइल चोरी के बाद जाल में फंसाया

जानकारी के अनुसार, पीड़िता मूल रूप से पूर्वी चंपारण के मेहसी की रहने वाली है और अपने परिवार के साथ आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में रहती है। वह 1 मई को अकेले विजयवाड़ा से ट्रेन पकड़कर पटना जंक्शन पहुंची थी, जहां से उसे अपने गांव जाना था। लेकिन, जंक्शन पर उतरने के बाद उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया, जिससे वह घबराकर रोने लगी। इसी दौरान आरोपी विकास उर्फ विजय उसके पास पहुंचा और रोने का कारण पूछा। पीड़िता ने जब रोने का कारण बताया तो विकास ने कहा, 'रो मत, मैं मदद कर दूंगा। इसके बाद वो उसे मोबाइल ढूंढने झांसा देकर स्टेशन से बाहर ले आया।

कार से निर्माणाधीन भवन तक दरिंदगी

विकास पीड़िता को झांसा देकर ऑटो में बिठाकर पटना जंक्शन से गांधी मैदान ले गया, जहां उसने अपने दोस्त अरविंद को कार लेकर बुलाया। रात के अंधेरे में दोनों आरोपी नाबालिग को पटना जंक्शन के पास शौचालय के करीब ले गए और कार के भीतर उसके साथ पहली बार सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। अगले दिन, 2 मई को वे उसे दिन भर डराते-धमकाते इधर-उधर घुमाते रहे। शाम होते ही वे उसे बेऊर स्थित एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत में ले गए, जहां उन्होंने अपने तीसरे साथी पवन राय को भी बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर दो बार नाबालिग का गैंगरेप किया।

हालत बिगड़ने पर दानापुर स्टेशन के पास छोड़ा

लगातार हुई दरिंदगी के कारण नाबालिग को काफी ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी। जब उसकी स्थिति बेहद गंभीर हो गई, तो तीनों आरोपी उसे कार से दानापुर स्टेशन के पास ले गए और वहीं छोड़ दिया। हालांकि, आरोपी विकास कुछ देर बाद फिर से उसके पास पहुंचा और उसे जबरदस्ती साथ ले जाने की कोशिश करने लगा। लड़की के विरोध करने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने विकास को पकड़कर जीआरपी (GRP) को सौंप दिया। पुलिस ने जब लड़की से पूछताछ की, तो इस भयावह दास्तां का खुलासा हुआ।

दो आरोपी गिरफ्तार

रेल एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर दानापुर रेल थाने में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने विकास और पवन राय को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल तीसरा आरोपी अरविंद उर्फ भोकरम फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।