22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे मंत्री? कैबिनेट विस्तार से पहले चर्चा तेज; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारी

बिहार में 7 मई को सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार होने जा रहा है। चर्चा है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। यह शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा।

2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

May 06, 2026

RJD on Nishant Kumar assets

जदयू नेता निशांत कुमार (फोटो- X@NishantJDU)

Bihar Cabinet Expansion:बिहार की राजनीति के लिए गुरुवार यानी 7 मई का दिन बेहद अहम होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का पहला बड़ा कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की भव्य तैयारी की गई है। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार सम्राट चौधरी की कैबिनेट का हिस्सा बनेंगे।

निशांत कुमार बन सकते हैं मंत्री

सूत्रों के मुताबिक, बुधवार को पटना के 7 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व सीएम नीतीश कुमार के आवास पर जदयू के शीर्ष नेताओं की एक लंबी बैठक चली। इसमें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और डिप्टी सीएम विजय चौधरी शामिल थे। खबर है कि निशांत कुमार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मना लिया है। चर्चा है कि निशांत कल मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। हालांकि अभी तक इस पर किसी का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इस बीच, नीतीश कुमार के साथ बैठक से बाहर निकलने के बाद जदयू MLC संजय गांधी ने कहा कि पार्टी में हर कोई चाहता है कि निशांत कुमार मंत्री बनें। अगर निशांत शपथ लेते हैं, तो यह एक अच्छी बात होगी।

पद लेने से कर दिया था मना

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि निशांत कुमार उपमुख्यमंत्री बन सकते हैं। हालांकि, निशांत ने कोई भी पद स्वीकार करने से मना कर दिया था, पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें मनाने की कोशिश भी की, लेकिन उनकी कोशिशों का कोई नतीजा नहीं निकला। उस समय चर्चा थी कि निशांत कुमार जनता से सीधे जुड़े बिना और चुनाव जीते बिना कोई भी बड़ा पद नहीं संभालना चाहते थे। कहा गया कि निशांत कुमार कोई भी पद स्वीकार करने से पहले अनुभव हासिल करना चाहते थे।

8 मार्च को राजनीति में आए थे निशांत

निशांत कुमार ने इसी साल 8 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की थी। राजनीति में आने के बाद वे फिलहाल सद्भाव यात्रा पर हैं, जिसकी शुरुआत उन्होंने अपने पिता की परंपरा का पालन करते हुए चंपारण से की है। हालांकि, शुरुआत में उन्होंने मंत्री बनने से इनकार किया था, लेकिन पार्टी के दबाव के बाद अब उनके कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें तेज हैं।

सम्राट चौधरी की टीम में हो सकते हैं ये नाम

एनडीए की इस नई कैबिनेट में अनुभव और युवा जोश का संतुलन देखने को मिल सकता है। बीजेपी कोटे से विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय और डॉ. दिलीप जायसवाल जैसे दिग्गजों के नाम तय माने जा रहे हैं। वहीं, युवा चेहरों में अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा के नामों पर भी मुहर लगने की संभावना है। जेडीयू कोटे से निशांत कुमार के अलावा श्वेता गुप्ता और भगवान कुशवाहा जैसे नए चेहरे मंत्रिमंडल का हिस्सा हो सकते हैं। बताया जा रहा है की देर शाम तक जेडीयू और बीजेपी अपने मंत्रियों की अंतिम सूची राज्यपाल को सौंप सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

पटना

बिहार न्यूज़

ट्रेंडिंग