20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उपचुनाव: जोकीहाट सीट पर लहराया “आरजेडी” का परचम,यह रहा वोटों का गणित!

किस पार्टी के पाले में कितने वोट गिरे है..

2 min read
Google source verification

पटना

image

Prateek Saini

May 31, 2018

tejashwi and tej pratap yadav rjd leaders

tejashwi and tej pratap yadav rjd leaders

(पटना/बिहार): अररिया संसदीय क्षेत्र की जोकीहाट विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में राजष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सत्ता पर काबिज जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को परास्त किया है। इस चुनाव में दोनों ही पार्टियों की साख दाव पर लगी हुई थी। राजद ने बाजी मार ली है। किस पार्टी के पाले में कितने वोट गिरे है यह आंकड़े चौंका देने वाले है।

यह रहा वोटों का गणित

जदयू और राजद की कांटे की टक्कर ने जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव को और भी रोचक बना दिया था। चुनाव से पहले दोनों ही पार्टियों के नेता जीत के दावें कर रहे थे। पर जनमत राजद के पक्ष में रहा। आरजेडी प्रत्‍याशी ने सत्तारूढ़ जदयू के प्रत्‍याशी को 41,224 मतों से पराजित कर दिया। आरजेडी प्रत्‍याशी शाहनवाज आलम को 81,240 और जदयू प्रत्‍याशी मुर्शीद आलम को 40,016 वोट मिले। क्षेत्र में कुल 2,70,449 मतदाता हैं। उपचुनाव में यहां 53 फीसदी वोट पड़े थे।

इस वजह से खाली हुई थी जोकीहाट सीट

गौरतलब है कि यह सीट शाहनवाज के बड़े भाई और तसलीमुद्दीन के बड़े पुत्र सरफराज आलम के अररिया से लोकसभा उपचुनाव जीतने से खाली हुई थी। यहां आरजेडी का सीधा मुकाबला जदयू के उम्मीदवार मुर्शीद आलम से था। जीत के साथ ही जोकीहाट में आरजेडी ने जमकर खुशियां मनाई और अबीर गुलाल लगाए। आरजेडी उम्मीदवार शाहनवाज आलम ने जीत का श्रेय विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को दिया ।

नीतीश को दे देना चाहिए इस्तीफा-तेजस्वी

जोकीहाट सीट पर जीत प्राप्त करने के बाद बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बीजेपी और नीतीश कुमार को घेरा। तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि धन बल से भी नहीं जीत पाए। अब नीतीश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

यह भी पढ़े:जोकीहाट जीत पर तेजस्वी बोले: जनता ने सबक सिखाया, नीतीश कुमार को दे देना चाहिए इस्तीफा