पटना

Crime News: पति के कमरे की लगाई कुंडी, देवर के साथ किया कांड, भाभी हो गई फरार

Crime News शाहबाज कुरैशी की पत्नी शबनम ने अपने देवर पर चापड़ से वार कर हत्या कर दी। परिवार के लोगों का कहना है कि शबनम का अपने देवर के साथ अफेयर था। कुछ दिन पहले दोनों ने एक साथ आत्म हत्या का प्रयास भी किया था। 

2 min read
Sep 02, 2025

Crime News: प्यार में असफल भाभी ने अपने पकि को कमरे में बंद कर देवर के साथ कांड करने के बाद फरार हो गई। यह मामला पटना से सटे फुलवारीशरीफ का है। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई है। परिवार के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

Patna Crime News: बच्ची ने गुरुजी और मैडम को गंदा काम करते देखा था, पढ़िए स्कूल में बच्ची को जिंदा जलाने की पूरी कहानी..

देवर की हत्या करने के बाद भाभी फरार

फुलवारीशरीफ में रहने वाले रिजवान कुरैशी की हत्या उसकी मंझली भाभी ने कर के फरार हो गई। रिजवान कुरैशी की बड़ी
भाभी जब सुबह देवर के कमरे में गईं तो कमरे का नजारा देखकर वो दंग रह गई। कमरे में खून से लथपथ हालत में देवर जमीन पर पड़ा था। उनकी चीख सुनकर बाकी के लोग भी वहां आए। फिर परिवार वालों के पता चला कि इस हत्या कांड को युवक की मंझली भाभी ने अंजाम देकर फरार हो गई है। युवक की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी मायके गई हई थी। इस बीच उसने इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गई। परिवार ने थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस महिला की तलाश कर रही है। यह पूरा मामला पटना जिला के भुसौला दानापुर इलाके का है। शनिवार की रात 24 वर्षीय रिजवान कुरैशी की हत्या हुई है।

चापड़ से किया वार

हत्या को लेकर परिवार के लोगों का कहना है कि मृतक की मंझली भाभी ने घर के पहले तल्ले पर स्थिति कमरे में सोए अपने देवर पर चापड़ से हमला कर उसे मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद वो फरार हो गई। परिजनों के अनुसार - रिजवान अपने घर के कमरे में सोया था। इसी दौरान मंझले भाई शाहबाज कुरैशी की पत्नी शबनम ने उस पर चापड़ से वार कर हत्या कर दी। इस बात की जानकारी सुबह में लगी जब बड़ी भाभी देवर को जगाने गई। उन्होंने कमरे के बाहर से आवाज दी। लेकिन, जब कोई सुगबुगाहट नहीं हुई तो वो अंदर गईं। उन्होंने कमरे का जैसे ही लाइट जलाया तो रिजवान का खून से लथपथ शव पड़ा था। कमरे में अंदर का दृश्य देखकर वह चिल्लाने लगी। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी.

देवर के साथ था भाभी का अफेयर

परिजनों के अनुसार रिजवान की शादी एक वर्ष पहले हुई थी। कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। जब रिजवान कुंवारा था तो शबनम का उसके साथ अफेयर चल पड़ा था। लेकिन,शादी को लेकर दोनों आत्म हत्या का भी प्रयास किए थे। मगर परिवार के लोगों ने उन्हें रोक लिया था। शादी होने के बाद रिजवान अपनी पत्नी को ही चाहता था। इसको लेकर शबनम से उससे नाराज रहती थी। वो रिजवान के साथ रहना चाहती थी। लेकिन, रिजवान इसके लिए तैयार नहीं था।

रिजवान ने साथ रहने से किया था मना

शबनम ने रिजवान से साथ रहने की कई दफा जिद किया था। लेकिन, उसने इससे साफ इनकार कर दिया था। फिर जब रिजवान की पत्नी मायके गई तो शबनम ने रिजवान को मार डाला। यही नहीं, देवर को मौत के घाट उतारने के पहले उसने अपने पति को कमरे बंद कर दिया था। रिजवान बिजली का काम करता था, वहीं आरोपित महिला का पति पशु व्यापारी है।

ये भी पढ़ें

Patna Crime News: मनेर में बच्ची के साथ रेप के बाद हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानिए पूरी कहानी

Updated on:
02 Sept 2025 08:37 am
Published on:
02 Sept 2025 08:36 am
Also Read
View All

अगली खबर