पटना

पत्नी से ज्यादा गर्लफ्रेंड्स पर मेहरबान थे DSP गौतम! खुला 80 करोड़ के साम्राज्य का कच्चा चिट्ठा, MLA बनने की थी तैयारी

गौतम के कई महिलाओं से करीबी संबंध थे, जिनमें कुछ मुस्लिम महिलाएं भी शामिल थीं। आरोप है कि वह चुनावी लाभ के लिए इन संबंधों का इस्तेमाल करना चाहता था। पुलिस जांच में भी इस तरह के संकेत मिले हैं।

2 min read
Apr 08, 2026
डीएसपी गौतम कुमार

बिहार सरकार ने किशनगंज के पूर्व डीएसपी गौतम कुमार को निलंबित कर दिया है। यह फैसला उनके पास से लगभग 80 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति का खुलासा होने के बाद लिया गया। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में केस दर्ज कर आर्थिक अपराध इकाई ने जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि पूर्व डीएसपी के कई महिलाओं से करीबी संबंध थे। आरोप है कि उन्होंने इनके नाम पर जमीन और संपत्तियों में पैसा निवेश कर रखा था। सूत्रों के अनुसार, गौतम कुमार रिटायरमेंट के बाद राजनीति में कदम रखने और चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर रहे थे।

ये भी पढ़ें

पत्नी की चप्पल में GPS लगाकर पति ने खोली बेवफाई की पोल! पटना में सामने आया चौंकाने वाला मामला

छापेमारी में 80 करोड़ की संपत्ति उजागर

31 मार्च को आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने किशनगंज, पटना और पूर्णिया सहित कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इस दौरान जांच एजेंसियों को ऐसे दस्तावेज और साक्ष्य मिले, जिनसे खुलासा हुआ कि गौतम कुमार के पास 80 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।
जांच में यह भी सामने आया कि गौतम कुमार ने अपने नाम के साथ-साथ अपनी पत्नी, सास, कई महिला मित्रों और अन्य लोगों के नाम पर भी संपत्तियां खरीदी थीं। सूत्रों के अनुसार, गौतम रिटायरमेंट के बाद किशनगंज से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था और इसके लिए वह अपने स्तर पर सक्रिय भी था। बताया जाता है कि इस सिलसिले में वह कई राजनीतिक दलों से बातचीत कर रहा था। वहीं, एक स्थानीय विधायक उसके लिए सेतू का काम कर रहे थे।

 गर्लफ्रेंड कनेक्शन

सूत्रों के अनुसार, गौतम के कई महिलाओं से करीबी संबंध थे, जिनमें कुछ मुस्लिम महिलाएं भी शामिल थीं। आरोप है कि वह चुनावी लाभ के लिए इन संबंधों का इस्तेमाल करना चाहता था। पुलिस जांच में भी इस तरह के संकेत मिले हैं। बताया जाता है कि उसकी करीबी सहयोगी शगुफ्ता शमीम मुस्लिम समाज के बीच उसके लिए संपर्क और समन्वय का काम करती थी। यह भी दावा किया जा रहा है कि गौतम ने अपनी पत्नी की तुलना में शगुफ्ता के नाम पर अधिक संपत्तियां खरीदी थीं। दोनों के बीच करीब 10 वर्षों से संबंध बताए जाते हैं। जांच में किशनगंज के रूईधासा क्षेत्र की रहने वाली एक अन्य महिला, बेचनी, का नाम भी सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, गौतम के साथ उसका भी पुराना और करीबी संबंध रहा है। आरोप है कि गौतम ने उसके नाम पर भी जमीन खरीदी थी।

ये भी पढ़ें

गोपालगंज: बेटी के प्रेम प्रसंग से चिढ़ता था पिता, गुस्से में टेबल फैन से कूचकर कर दिया कत्ल

Published on:
08 Apr 2026 04:16 pm
Also Read
View All